पंजाब: वोट डालने पहुंचे भज्जी, पोलिंग अधिकारियों ने ली सेल्फी

वोट डालने के बाद हरभजन सिंह ने कहा कि पहले 2 पार्टियां थीं, अब 3 हैं. काफी वोट डायवर्ट होंगे पर जो भी जीते वो पंजाब को अपनी पार्टी से पहले रखें.

Advertisement
भज्जी के साथ सेल्फी लेते पोलिंग अफसर भज्जी के साथ सेल्फी लेते पोलिंग अफसर

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह शनिवार को पंजाब के जालंधर में वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ नंबर 23 पर पहुंचे. इस दौरान पोलिंग बूथ पर मौजूद अधिकारियों ने उनके साथ सेल्फी लेने का मौका नहीं छोड़ा. हरभजन सिंह अपनी मां अवतार कौर के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे थे.

वोट डालने पहुंचे भज्जी के साथ वहां मौजूद अधिकारियों ने जमकर सेल्फी लीं.

Advertisement

वोट डालने के बाद हरभजन सिंह ने कहा कि पहले 2 पार्टियां थीं, अब 3 हैं. काफी वोट डायवर्ट होंगे पर जो भी जीते वो पंजाब को अपनी पार्टी से पहले रखें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement