कॉमेडियन कपिल शर्मा ने AAP कैंडिडेट घुग्घी का किया समर्थन

मशहूर टीवी कलाकार और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पंजाब के जाने-माने कलाकार और मशहूर कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह वडाइच उर्फ घुग्गी को समर्थन दिया है. घुग्गी पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक हैं और पंजाब के बटाला से आप के टिकट पर चुनाव भी लड रहे हैं.

Advertisement
कॉमेडियन कपिल शर्मा कॉमेडियन कपिल शर्मा

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:39 PM IST

मशहूर टीवी कलाकार और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पंजाब के जाने-माने कलाकार और मशहूर कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह वडाइच उर्फ घुग्गी को समर्थन दिया है. घुग्गी पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक हैं और पंजाब के बटाला से आप के टिकट पर चुनाव भी लड़ रहे हैं.

पंजाब चुनाव में ग्लैमर फैक्टर एक बड़ा रोल अदा कर रहा है. सभी पार्टियां अपने प्रचार के लिए सितारों की मदद ले रही हैं, तो कई सितारे खुद इन पार्टियों से जुडे हैं. कपिल शर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उन्होने किसी पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया, लेकिन वो चाहते हैं कि लोग अच्छे उम्मीदवारों को वोट दें. कपिल ने कहा, 'गुरप्रीत एक अच्छे इंसान हैं और उम्मीद है कि अच्छा काम करेंगे.'

Advertisement

गुरप्रीत सिंह पंजाब में घुग्गी के नाम से जाने जाते हैं और पिछले साल ही वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जिन्हे अब पार्टी में पंजाब का मुखिया बना दिया गया है. वहीं कपिल शर्मा टीवी पर काफी मशहूर हैं. ऐसे में कपिल शर्मा द्वारा वोट देने की अपील से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार घुग्गी को पंजाब विधानसभा चुनाव में फायदा हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »