'राहुल गांधी की चाइनीज गारंटी' Vs 'मोदी की भारतीय गारंटी' के बीच लड़ाई, तेलंगाना में बोले गृह मंत्री अमित शाह

तेलंगाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, तृष्टिकरण (appeasement) की जो ABC है न, इसका मतलब है- A से Asaduddin Owaisi, B से BRS, C से Congress पार्टी. ये तीनों एक ठेले के चट्टे-बट्टे हैं. शाह ने कहा, कांग्रेस, मजलिस (AIMIM) और BRS ये तीनों तुष्टिकरण का ट्रायएंगल हैं. ये लोग रामनवमी का जुलूस नहीं निकलने देते हैं. ये लोग हैदराबाद विमोचन दिवस नहीं मनाने देते हैं.

Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में जनसभा को संबोधित किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में जनसभा को संबोधित किया.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2024,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST

लोकसभा चुनाव में चौथे चरण की वोटिंग का वक्त नजदीक आ गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को तेलंगाना के भोंगिर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस को सीधे निशाने पर लिया. शाह ने कहा, 2024 का चुनाव राहुल गांधी VS नरेंद्र मोदी जी का चुनाव है. यह चुनाव वोट फॉर जिहाद VS वोट फॉर विकास का चुनाव है. यह चुनाव अपने परिवार के कल्याण VS देश की जनता के कल्याण का चुनाव है. यह चुनाव राहुल गांधी की चाइनीज गारंटी के खिलाफ....मोदी जी की भारतीय गारंटी का चुनाव है.

Advertisement

शाह का कहना था कि तृष्टिकरण (appeasement) की जो ABC है न, इसका मतलब है- A से Asaduddin Owaisi, B से BRS, C से Congress पार्टी. ये तीनों एक ठेले के चट्टे-बट्टे हैं. शाह ने कहा, कांग्रेस, मजलिस (AIMIM) और BRS ये तीनों तुष्टिकरण का ट्रायएंगल हैं. ये लोग रामनवमी का जुलूस नहीं निकलने देते हैं. ये लोग हैदराबाद विमोचन दिवस नहीं मनाने देते हैं. ये लोग CAA का विरोध करते हैं. ये लोग यहां शरिया के आधार पर, कुरान के आधार पर तेलंगाना चालाना चाहते हैं.

तेलंगाना में इस बार 10 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

शाह ने कहा, कांग्रेस पार्टी अपने वादे पूरे नहीं करती है. हालांकि, पीएम मोदी अपनी गारंटी पर कायम हैं. पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 खत्म किया, ताकि अनंत काल तक कश्मीर में तिरंगा लहराता रहे. शाह का कहना था कि 2019 में तेलंगाना की जनता ने हमें 4 सीटें दीं. इस बार हम तेलंगाना में 10 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेंगे. तेलंगाना में यह डबल डिजिट स्कोर पीएम मोदी को 400 सीटों के पार पहुंचा देगा. कांग्रेस चाहती है- झूठ बोलकर चुनाव लड़ना. वो कहते हैं कि अगर पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो आरक्षण खत्म कर देंगे. पीएम मोदी पिछले 10 साल से इस देश का नेतृत्व एकमत से कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने आरक्षण खत्म नहीं किया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी, राहुल, प्रियंका गांधी, अमित शाह... कौन जीत रहा चुनावी रैलियों की जंग?

रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना को कांग्रेस का एटीएम बना दिया

शाह ने कहा, बीआरएस तेलंगाना में विकास सुनिश्चित करने के वादे के साथ सत्ता में आई, लेकिन उसने केवल भ्रष्टाचार किया. आपने रेवंत रेड्डी को 5 साल दिए और उन्होंने तेलंगाना को कांग्रेस के लिए 'एटीएम' में बदलने के अलावा कुछ नहीं किया. हमें तेलंगाना में 10+ सीटों का आशीर्वाद दें और हम इसे भारत का नंबर-1 राज्य बना देंगे. मोदी जी ने भोंगिर के कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बहुत प्रयास किये हैं. मोदी की कपड़ा नीति बिल्कुल स्पष्ट है. इसका उद्देश्य 'खेत से फाइबर', 'फाइबर से फैक्ट्री', 'फैक्ट्री से फैशन' और 'फैशन से निर्यात' तक के चैनलों को मजबूत करना है.

यह भी पढ़ें: सैम पित्रोदा, वोट जेहाद, आर्थिक सर्वे, मुस्लिम आरक्षण, PAK से रिश्ता... इस चुनावी IPL के 7 सबसे बड़े 'इम्पैक्ट प्लेयर'

सिर्फ मोदी-मोदी की गूंज सुनाई देती है...

शाह ने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि तेलंगाना और राजस्थान के लोगों को कश्मीर से कोई लेना-देना नहीं है. दुर्भाग्य से वो नहीं जानते कि यहां के लोग कश्मीर के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं. अनुच्छेद 370 को हटाना मोदी जी द्वारा लिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है और भारत के लोग इस निर्णय के लिए आभारी भी हैं और गर्व भी करते हैं. मैं जहां भी जाता हूं, मुझे सिर्फ 'मोदी, मोदी...' की गूंज सुनाई देती है. तेलंगाना ने 'कमल' को चुनने का फैसला किया है और उसका प्यार और आशीर्वाद इस बार हमें 400 के पार ले जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »