'मुझे दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा, अगर...', मोतीनगर के रोड शो में केजरीवाल ने की अपील

मोतीनगर के रोड शो में केजरीवाल ने कहा कि अब ये लोग कह रहे हैं कि 20 दिन बाद मुझे फिर जेल जाना पड़ेगा. अब अगर आप लोग चाहते हो कि ऐसा ना हो तो 25 मई को AAP और INDIA ब्लॉक को वोट दे देना. उन्होंने नई दिल्ली से उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में रोड शो किया.

Advertisement
केजरीवाल ने सोमनाथ भारती के समर्थन में मोतीनगर में रोड शो किया (फाइल फोटो) केजरीवाल ने सोमनाथ भारती के समर्थन में मोतीनगर में रोड शो किया (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2024,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली संसदीय सीट के मोती नगर में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी ने मेरे लिये प्रार्थना की. आपके प्यार और ऊपर वाले की कृपा से ही आज मैं आपके बीच खड़ा हूं. अब ये लोग कह रहे हैं कि 20 दिन बाद मुझे फिर जेल जाना पड़ेगा. अब अगर आप लोग चाहते हो कि ऐसा ना हो, तो 25 मई को AAP और INDIA ब्लॉक को वोट दे देना.अगर आप लोगों ने झाड़ू पर बटन दबाया तो मुझे दोबारा जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बता दें कि उन्होंने नई दिल्ली से उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में रोड शो किया.

Advertisement

केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने मुझे जेल क्यों भेजा, मेरा क्या कसूर था. उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली के लिए काम किया, शायद इसलिए बीजेपी ने मुझे जेल भेज दिया. मेरा गुनाह इतना है कि मैंने दिल्लीवालों के लिए मुफ़्त बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं दीं. मैंने महिलाओं को मुफ़्त बस यात्रा कराई. इसी गुनाह के लिए बीजेपी ने मुझे जेल में डाल दिया. मैंने 500 स्कूल बनवाए. आप केंद्र में बैठे हो, आपको को तो और 5 हज़ार स्कूल बनवाने थे, लेकिन उसकी जगह आपने मुझे जेल में डाल दिया. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी से दिल्लीवालों को मिलने वाली सुविधाएं देखी नहीं जा रही हैं.

सीएम केजरीवाल ने रोड शो में कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि 400 सीट दे दो. ये लोग क्या करेंगे 400 सीटों का? असल में इनका मक़सद देश से आरक्षण, संविधान और चुनाव ख़त्म करना है. ये लोग भारत में रुस और उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही लाना चाहते हैं. जहां चुनाव ही नहीं होते. केवल एक ही व्यक्ति तानाशाही चलाता है. 

Advertisement

केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी की सांसद का लोग नाम तक नहीं जानते हैं, वह किसी का फ़ोन तक नहीं उठाती हैं, मिलने की तो बात ही छोड़ दीजिए. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के समर्थन में वोट मांगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »