सारण में रोहिणी आचार्य के खिलाफ लालू यादव चुनाव मैदान में उतरे, भरा पर्चा

बिहार के सारण से रोहिणी आचार्य के खिलाफ लालू यादव चुनाव मैदान में उतर गए हैं और उन्होंने नॉमिनेशन भी दाखिल कर दिया है. हालांकि ये रोहिणी के पिता लालू यादव नहीं बल्कि कोई और शख्स हैं जिनका नाम उनके पिता से मिलता जुलता है. ये शख्स वार्ड पार्षद से लेकर एमएलए-एमलसी तक का चुनाव लड़ चुका है.

Advertisement
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी को दिया जवाब (फाइल फोटो) लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी को दिया जवाब (फाइल फोटो)

आलोक कुमार जायसवाल

  • सारण,
  • 27 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

बिहार की हॉट सीट में शुमार सारण एक नए कारण से चर्चा में बना हुआ है. अब यहां से रोहिणी आचार्य के खिलाफ खुद लालू यादव चुनाव मैदान में उतर गए हैं. जी हां आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं वार्ड पार्षद से लेकर राष्ट्रपति पद तक के चुनाव में दावा ठोक चुके इस लालू यादव ने अब फिर से सियारी पारी खेलने का मन बना लिया है.

Advertisement

हालांकि ये लालू यादव रोहिणी के पिता नहीं हैं बल्कि उन्हीं के हमनाम के दूसरे व्यक्ति हैं. ये सारण लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा मढ़ौरा के रहने वाले लालू प्रसाद यादव हैं. इनका सबसे बड़ा परिचय यही है कि ये लालू प्रसाद यादव के हमनाम हैं और साल 2001 से ही गांव के वार्ड का चुनाव से लेकर MLA, MLC, MP तक का चुनाव लड़ते रह हैं.

इन्होंने दो-दो बार राष्ट्रपति चुनाव में भी अपना नामांकन करने की कोशिश की है. पूर्व के सभी चुनावों में इन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में इन्होंने राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी(RJP) के बैनर तले अपना नामांकन दाखिल किया है.

अभी तक इन्होंने जितनी बार भी चुनाव लड़ा है, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है. हर बार इनकी हार होती है लेकिन इसके बाद भी वो हर बार अपने हौसलों के बलबूते फिर से चुनाव में खड़े हो जाते हैं. 

Advertisement

हर चुनाव में ये दोगुने उत्साह से चुनावी समर में ताल ठोकने के लिए मैदान में उतर जाते हैं. इनका कहना है कि धन-बल के हाथों मैं पराजित हो जाता हूं लेकिन इस बार मेरी जीत पक्की है. उन्होंने कहा लोगों ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को भी देख लिया है, वर्तमान सांसद को भी 10 साल से देख रहे हैं, इस बार मुझे पूरा विश्वास है और यकीन है कि जीत इस बार मेरी ही होगी. 

लालू यादव से अगर इनकी तुलना की जाए तो एक तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की 7 बेटियां और 2 बेटे है,तो इस लालू प्रसाद यादव के 5 बेटे और 2 बेटियां है. लालू प्रसाद यादव से महज 2 संतान कम हैं. उन्होंने कहा, वो तब तक चुनाव लड़ते रहेंगे जब तक जनता उन्हें जिता नहीं देती है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव में सारण लोकसभा सीट के लिए छठे चरण यानि 20 मई को मतदान होने वाला है जिसके लिए 26 अप्रैल से सारण में नामांकन की शुरुआत हुई है. इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य 29 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »