विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा कर रही थीं प्रियंका गांधी, बाहर लगे ‘हर हर मोदी’ के नारे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मिर्जापुर के मशहूर विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की. जब वह पूजा कर रही थीं तभी कुछ लोगों ने बाहर हर हर मोदी के नारे लगाए.

Advertisement
पूर्वांचल दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वांचल दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पूर्वांचल दौरे के दूसरे दिन मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचीं. यहां प्रियंका ने पूजा-अर्चना की और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की. लेकिन जब प्रियंका गांधी मंदिर में पूजा कर रही थीं, तभी कुछ लोग मंदिर के बाहर ‘हर हर मोदी’ के नारे लगा रहे थे. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

Advertisement

आपको बता दें कि मंगलवार को प्रियंका गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत सीतामढ़ी मंदिर में पूजा के साथ की. जिसके बाद वह विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. प्रियंका ने इस मंदिर की विजिटर बुक में 'जय माता दी' लिखा.

अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं. प्रियंका वाड्रा ने बुनकरों, शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को जाना.

अपने दौरे के दौरान प्रियंका लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही हैं. मंगलवार को ही प्रियंका ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि आप कहते हैं कि आप शक्तिमान हैं, आप बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है. तो रोज़गार क्यों नहीं दिया, क्योंकि ये इनकी दुर्बलता है. ये दुर्बल सरकार है.

कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या किया, कुछ भी नहीं किया. उन्होंने सत्तर साल के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा. प्रियंका ने साफ शब्दों में कहा कि 70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट होती है.

Advertisement

आपको बता दें कि प्रियंका आज मशहूर कंतित मजार शरीफ पर भी पहुंचीं और वहां जियारत की. उन्होंने यहां मत्था टेका और चादर चढ़ाई. इस मजार पर गांधी परिवार के सभी सदस्य आ चुके हैं. इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी यहां आईं हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »