मोदी के खिलाफ उतरने पर बोलीं प्रियंका- कांग्रेस अध्यक्ष कहें तो काशी से लड़ने में खुशी होगी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष कहेंगे तो वाराणसी से चुनाव लड़ने में उन्हें खुशी होगी. वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. इस सीट से पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं. अगर प्रियंका गांधी इस सीट से उतरती हैं तो ये देश की सबसे वीआईपी फाइट बन जाएगी.

Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष कहेंगे तो वाराणसी से चुनाव लड़ने में उन्हें खुशी होगी. वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. इस सीट से पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं. अगर प्रियंका गांधी इस सीट से उतरती हैं तो ये देश की सबसे वीआईपी फाइट बन जाएगी. प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को केरल के वायनाड में चुनाव प्रचार कर रही थीं. वायनाड सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं.

Advertisement

पत्रकारों ने जब प्रियंका गांधी से वाराणसी से चुनाव लड़ने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, "आपको पता चल जाएगा, यदि मेरे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने को कहते हैं तो मुझे काशी से लड़ने पर खुशी होगी." प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की बड़ी चर्चाएं हैं, हालांकि इस बारे में अबतक कुछ पुख्ता सूचना सामने नहीं आई है.

शहीद का अपमान देश का अपमान

केरल में प्रियंका ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. बीजेपी की नई स्टार साध्वी प्रज्ञा द्वारा शहीद हेमंत करकरे पर दिए बयान पर बरसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि शहीद शहीद ही होता है और इस मामले में बीजेपी का रवैया हमें समझ में नहीं आया है. प्रियंका ने कहा, "एक शहीद शहीद होता है, उन्होंने देश के लिए जान दी है, अपना खून दिया है, इस मामले में बीजेपी का ऐसा रवैया मुझे समझ में नहीं आया है...हम लोग अपनी आजादी का श्रेय उन्हें देते हैं क्योंकि उन्हीं की वजह से हमारी आजादी सुरक्षित है, उनका किसी तरह का अपमान देश का अपमान है."

Advertisement

उमा भारती को भी दिया जवाब

प्रियंका गांधी ने उमा भारती के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उमा भारती ने प्रियंका गांधी के बारे में कहा था कि लोग उन्हें चोर की पत्नी के रूप में जानेंगे. इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ऐसे लोग हमारे परिवार के बारे में कुछ भी कहते रहते हैं, बोलते रहते हैं लेकिन  हमारा फर्ज काम करना है.

अमेठी में नई हैं सीतारमण

प्रियंका गांधी ने रक्षा मंत्री के उन आरोपों को भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था अमेठी कोई काम नहीं हुआ. प्रियंका ने कहा, "शायद वो अमेठी में नई हैं, मैं अमेठी को सालों से देख रही हूं, अमेठी में बहुत काम हुआ है, यहां पर और काम होगा."

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »