'पागल कुत्ता', 'नाली का कीड़ा', 'गंगू तेली', मंच पर पीएम मोदी को याद आईं ये गालियां

प्रधानमंत्री ने गिनाया कि इनके एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, तो दूसरा मुझे गंगू तेली कहने आ गया. उन्होंने कहा कि इनके एक नेता ने तो मुझे पागल कुत्ता भी कहा.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2019,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के नजदीक आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कांग्रेस पर हमला और भी तेज हो गया है. बुधवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़ लगी है, अभी तक कांग्रेस गाली के तौर पर उनपर प्रेम बरसा रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन शब्दों को भी बताया, जिसको कांग्रेस ने उनके खिलाफ इस्तेमाल किया.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने गिनाया कि इनके एक नेता ने मुझे 'गंदी नाली का कीड़ा' कहा, तो दूसरा मुझे 'गंगू तेली' कहने आ गया. उन्होंने कहा कि इनके एक नेता ने तो मुझे 'पागल कुत्ता' भी कहा.

मोदी ने गिनाईं कांग्रेस की गालियां...

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि इनके बड़े-बड़े नेताओं ने मुझे 'मानसिक तौर पर बीमार' बताया, 'नीच किस्म का आदमी' कहा, यहां तक कि ये भी पूछा गया कि मेरे पिता कौन थे ये नहीं मालूम, मेरे दादा कौन थे, ये नहीं मालूम. प्रधानमंत्री ने यहां लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये गालियों वाली वीडियो को आप लोगों को फैलाइए, ताकि देश को कांग्रेस की सच्चाई पता लग सके.

 

रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या-क्या उपहार दिए, वो भी आपको बताता हूं. मुझे Most Stupid PM कहा गया, जवानों के खून का दलाल कहा गया. PM ने कहा कि इनके प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी, हिटलर जैसे शब्द भी निकले.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नामदार, जिस तरह अपने प्रेम की डिक्शनरी दिखा रहे हैं, और कोई उन पर सवाल नहीं उठा रहा, इसलिए आज मैं देश के सामने सारी सच्चाई रख रहा हूं. मुझे गाली देते हुए इन लोगों ने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, ये भी इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है.

रैली में पीएम बोले कि मोदी की बोटी-बोटी करने वालों की घोषणा करने को कांग्रेस ने हमेशा आगे बढ़ाया है, चुनाव में टिकट देकर उनका मनोबल भी बढ़ाया है क्योंकि वो मोदी की बोटी-बोटी करना चाहते हैं.

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर पीएम मोदी के द्वारा की गई टिप्पणी के बाद से ही कांग्रेस-बीजेपी में रार छिड़ गई है. 12 मई को दिल्ली और हरियाणा में मतदान होना है, ऐसे में दोनों तरफ से जुबानी जंग भी तेज हो गई है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »