मुंगरे: दिलचस्प होगी लड़ाई, वीणा देवी को अनंत सिंह देंगे टक्कर!

इस सीट पर असली टक्कर जेडीयू और आरजेडी के बीच चली आ रही है. 1984 के चुनावों तक कांग्रेस ने अच्छी जीत पाई लेकिन उसके बाद कांग्रेस यहां कभी नहीं लौटी.

Advertisement
वीणा देवी और सूरजभान सिंह (इंडिया टुडे फोटो) वीणा देवी और सूरजभान सिंह (इंडिया टुडे फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्रों में एक मुंगेर भी है. चुनाव आयोग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लोकसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 1,564,604 है जिनमें पुरुष वोटर 849,060 और महिला 715,544 हैं. फिलहाल यहां की सांसद वीणा देवी हैं. 2014 के चुनाव में वीणा देवी ने एलजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जेडीयू के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को हराया. 2009 के चुनाव में ललन सिंह ने जीत हासिल की थी.

Advertisement

कांग्रेस का रहा दबदबा

इस संसदीय क्षेत्र में कई वर्षों तक कांग्रेस का दबदबा रहा लेकिन बीते कुछ साल से अलग-अलग पार्टियां जीत रही हैं. विजयी पार्टियों में कभी आरजेडी, कभी जेडीयू तो कभी एलजेपी का नाम है. हालांकि आंकड़े देखें तो इस सीट पर असली टक्कर जेडीयू और आरजेडी के बीच चली आ रही है. 1984 के चुनावों तक कांग्रेस ने अच्छी जीत पाई लेकिन उसके बाद कांग्रेस यहां कभी नहीं लौटी. 84 के बाद जेडीयू (एक बार जनता दल के टिकट) तीन बार और आरजेडी ने दो बार जीत दर्ज की है जबकि एकबार एलजेपी (2009) विजयी हुई है.

अनंत सिंह भी लड़ सकते हैं चुनाव

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. अगर वे चुनावी मैदान में उतरते हैं तो उनका मुकाबला बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से होगा जो यहां से एलजेपी की सांसद हैं. अनंत सिंह की इस क्षेत्र में अच्छी पकड़ है, साथ ही वे काफी लोकप्रिय भी हैं. जानकारों के मुताबिक अनंत सिंह महागठबंधन से टिकट चाहते हैं लेकिन अगर टिकट न मिले तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसी सूरत में मुंगेर में दिलचस्प लड़ाई देखी जा सकती है जहां एक ओर अनंत सिंह तो दूसरी ओर बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी हो सकती हैं.

Advertisement

मुंगेर क्षेत्र का ब्योरा

पूरे बिहार में साक्षरता दर देखें तो मुंगेर इस मामले में काफी आगे है. यहां साक्षरता दर 73.3 प्रतिशत है. इसके साथ ही यहां कई चर्चित शैक्षणिक संस्थान भी हैं. मुंगेर की कुल आबादी 1,359,054 है. साल 2008 में परिसीमन के बाद इस संसदीय क्षेत्र में कुल छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं. ये क्षेत्र हैं-मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़, लखीसराय, मोकामा और बाढ़.

2014 का लोकसभा चुनाव

पिछले लोकसभा चुनाव में एलजेपी की प्रत्याशी वीणा देवी ने जीत हासिल की. उन्होंने जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को हराया. उस चुनाव में वीणा देवी को 352911 वोट मिले जबकि ललन सिंह को 243827 वोट. वीणा देवी को 38.6 प्रतिशत और ललन सिंह को 26.67 प्रतिशत वोट हासिल हुए. यहां तीसरे स्थान पर आरजेडी के प्रगति मेहता रहे जिन्हें 182971 (20.01) वोट मिले. इस चुनाव में नोटा के तहत 15420 (1.68 प्रतिशत) वोट दर्ज हुए.

वीणा देवी की संसदीय गतिविधि

42 साल की वीणा देवी अंडर मैट्रिक हैं. उन्होंने संसद की 24 बहसों में हिस्सा लिया है. हालाकि एक भी प्राइवेट मेंबर बिल उनके खाते में नहीं है. 24 बहसों में उन्होंने 164 सवाल पूछे हैं. संसद में हाजिरी का उनका कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं है.

वीणा देवी का सांसद निधि खर्च

Advertisement

मुंगरे संसदीय क्षेत्र के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित है. भारत सरकार ने कुल 17.50 करोड़ रुपए जारी किए. ब्याज के साथ यह राशि 19.19 करोड़ रुपए हुई. वीणा देवी ने अपने क्षेत्र के लिए 21.41 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा जिसमें 20.58 करोड़ रुपए पास हुए. इसमें 14.86 करोड़ रुपए खर्च हुए. कुल राशि का 84.92 प्रतिशत हिस्सा खर्च हुआ और 4.33 प्रतिशत बचा रह गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »