स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी पर तंज- जिन्होंने भगवान राम को नकार दिया, आज भक्त बन घूम रहे

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है. रविवार को उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी देश के चौकीदार बने हैं तब से विदेश घूमने वालों को मां गंगा की याद आने लगी है. 

Advertisement
स्मृति ईरानी (फोटो- PTI) स्मृति ईरानी (फोटो- PTI)

aajtak.in

  • @aajtak,
  • 01 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है. रविवार को उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी देश के 'चौकीदार' बने हैं तब से विदेश घूमने वालों को मां गंगा की याद आने लगी है. अयोध्या की हाल की यात्रा के दौरान रामलला के तिरपाल के मंदिर में दर्शन नहीं करने पर प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस बात का डर था अगर वे मंदिर में भगवान को 'प्रणाम' करेंगी तो उनके वोट कम हो जाएंगे.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक हलफनामे में अदालत से कहा था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है. आज वे रामभक्त बनकर सड़कों पर घूम रहे हैं. यूपी में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि जो लोग विदेश की यात्रा पर रहते थे, उन्हें मोदी के देश का चौकीदार बनने के बाद से मां गंगा की याद आने लगी है.

उन्होंने कहा कि अपनी चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस नेतृत्व ने अयोध्या जाने का ऐलान किया था. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे अयोध्या जाते हैं लेकिन मंदिर में प्रणाम नहीं करते हैं. वे कहते हैं कि अगर वे भगवान को प्रणाम करते तो उनका वोट बैंक उनसे दूर हो जाता. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में प्रार्थना की थी लेकिन वह रामलला मंदिर नहीं गई थीं.

Advertisement

सीएम योगी ने भी बोला हमला

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी रविवार को प्रियंका गांधी पर निशाना साधा. एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब उनसे (प्रियंका गांधी) पूछा गया कि जब आप अयोध्या गईं तो रामलला क्यों नहीं गईं. तब प्रियंका गांधी ने कहा कि वह विवादित स्थान है, इसलिए मैं नहीं जाती. मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि 30 सितम्बर 2010 को इलाहाबाद कोर्ट की विशेष पीठ ने कहा है कि जहां रामलला विराजमान है वही राम जन्मभूमि है, तो फिर यह विवादित जगह कैसे हो गई?

सीएम योगी ने कहा कि आप हिंदू आस्था के स्थानों को विवादित स्थल कहती हैं, आपके घर में तीन-तीन लोग ऐसे हैं जो जमानत पर हैं, फिर भी आप उनसे मिलती हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के लोग सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामला लटकाने का काम करते हैं.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »