भोपाल के रण में दिग्विजय को मिला कन्हैया कुमार का साथ, दिग्गी राजा के लिए करेंगे प्रचार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने खुद को कन्हैया कुमार का समर्थक बताते हुए कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि कन्हैया कुमार 8 और 9 मई को भोपाल प्रचार करने आ रहे हैं.

Advertisement
सीपीआई नेता कन्हैया कुमार (फाइल फोटो- इंडियाटुडे आर्काइव) सीपीआई नेता कन्हैया कुमार (फाइल फोटो- इंडियाटुडे आर्काइव)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) नेता कन्हैया कुमार चुनाव प्रचार करेंगे. कन्हैया कुमार 8 और 9 मई को भोपाल में रहेंगे और वो वहां दिग्विजय के लिए समर्थन जुटाने के लिए लोगों को संबोधित करेंगे. इस बात पुष्टि की खुद दिग्विजय सिंह ने अपने एक बयान में की है.

Advertisement

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने खुद को कन्हैया कुमार का समर्थक बताते हुए कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि कन्हैया कुमाार 8 और 9 मई को भोपाल प्रचार करने आ रहे हैं.

बता दें कि भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी ने मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट के लिए मतदान लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत 12 मई को होना है.

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं. मैंने अपनी पार्टी में भी इस बात को कहा कि आरजेडी ने बहुत बड़ी गलती की है और मैंने कोशिश की बात करने की, ये सीट सीपीआई को देना चाहिए. मुझे इस बात की खुशी है कि वो 8 और 9 मई को प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं.’

Advertisement

जेएनयू से पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके कन्हैया कुमार सीपीआई के टिकट पर बेगूसराय लोकसभा सीट पर चुनावी रण में हैं. यहां उनका मुख्य मुकाबला बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से है. आरजेडी ने यहां तनवीर हसन को फिर अपना उम्मीदवार बनाया है. कन्हैया का कहना है कि उनकी लड़ाई सिर्फ बीजेपी से है. बेगूसराय में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है और परिणाम 23 मई को आना है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement