5 साल में एक बार कठुआ आए मोदी, आपका क्या ख्याल रखेंगे- ज्योतिरादित्य

कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कठुआ में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने नोटबंदी की, हम नोट वापसी करेंगे, लेकिन आपलोग 18 अप्रैल को वोटबंदी करना.

Advertisement
ज्योतिरादित्य सिंधिया ज्योतिरादित्य सिंधिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी की, हम नोट वापसी करेंगे, लेकिन आपलोग 18 अप्रैल को वोटबंदी करना. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, कठुआ और डोडा लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को चुनाव है.

Advertisement

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो पहले जीएसटी हटाएगी, साथ ही पीएम मोदी की कठुआ में रैली पर तंज करते हुए कहा कि आज तो गब्बर सिंह सबके सिर पर मंडरा रहे हैं.

कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया?

पीएम मोदी के इस सवाल पर जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने वो नहीं किया जो बीजेपी ने इन पांच सालों में कर दिखाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इन पांच सालों में समाज को तोड़ने का काम किया है, अब देश में ऐसा माहौल हो गया है कि भाई आपस में लड़ रहे हैं.  

अली वाले मुद्दे पर सिंधिया ने कहा कि दिवाली में अली हैं और यही हमारी धर्मनिरपेक्षता (secularism) है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पूछती है कि कांग्रेस ने क्या किया, तो बीजेपी को इंदिरा गांधी से सीखना चाहिए कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान को दो देशों में बांटा.

Advertisement

राष्ट्रवाद के मुद्दे पर सिंधिया ने कहा, बीजेपी राष्ट्रवाद पर सबक देती है, लेकिन पुलवामा के शहीदों को अब तक न्याय नहीं दिला सकी. इस दौरान वंशवाद को लेकर भी सिंधिया ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि हमारे परिवार में सार्वजनिक सेवा पहले है, हमारा लक्ष्य राजनीति करना नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करना है. इसके अलावा सिंधिया ने महिलाओं के लिए आरक्षण के मुद्दे पर भी बात की.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »