येचुरी बोले- PAK चाहता है कि मोदी पीएम बने रहें ताकि दोनों तरफ सांप्रदायिकता बढ़े

सीताराम येचुरी ने मोदी और पाकिस्तान सरकार के बीच गठजोड़ का संकेत देते हुए कहा कि सच्चाई यह है कि पाकिस्तान मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है क्योंकि इसके पीछे तर्क यह है कि भारत में हिंदू सांप्रदायिकता बढ़े और पाकिस्तान में मुस्लिम रुढ़िवादिता मजबूत हो ताकि यह दोनों एक-दूसरे का पोषण कर सके.

Advertisement
 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 26 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री बने रहे ताकि भारत में हिंदू सांप्रदायिकता बढ़े और इससे उसके यहां मुस्लिम रूढ़िवाद मजबूत हो. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस्लामाबाद में विदेशी पत्रकारों को भारत में लोकसभा चुनाव शुरू होने से एक दिन पहले कहा था कि अगर भारत में बीजेपी चुनाव जीतती है तो शांतिवार्ता करने और कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे.

Advertisement

येचुरी ने कहा, 'पाकिस्तान चाहता है कि मोदी जीते. चुनाव की शुरुआत से एक दिन पहले इमरान ने कहा था...तो पाकिस्तान का दोस्त कौन है और दुश्मन कौन? मोदी अपने चुनाव प्रचार में कहते हैं कि पाकिस्तान उनसे डरता है.' येचुरी ने मोदी और पाकिस्तान सरकार के बीच गठजोड़ का संकेत देते हुए कहा 'सच्चाई यह है कि पाकिस्तान मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है क्योंकि इसके पीछे तर्क यह है कि भारत में हिंदू सांप्रदायिकता बढ़े और पाकिस्तान में मुस्लिम रुढ़िवादिता मजबूत हो ताकि यह दोनों एक-दूसरे का पोषण कर सके.'

येचुरी कोलकाता में पत्रकारों से पार्टी कार्यालय में बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यही स्थिति पश्चिम बंगाल में है. उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन है. सांप्रदायिकता के मामले में दोनों एक-दूसरे को टक्कर देते हैं और एक-दूसरे का सहारा लेकर आगे बढ़ते हैं.

Advertisement

हमने पाकिस्तान को घर में घुसकर माराः  PM मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से अपना नामांकन किया. नामांकन से पहले प्रधानमंत्री ने 'आजतक' के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात कही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि लोकतंत्र एक उत्सव है, कुछ नियमों में चुनाव प्रक्रिया को जकड़ दिया गया था. उन्होंने कहा कि मेरा कोई विरोधी नहीं है, जो भी है वो प्रतिस्पर्धी है हर पार्टी का एक ही उम्मीदवार होता है, ऐसे में हर किसी से मुकाबला तो होता ही है. पाकिस्तान की जमीन से संचालित होने वाले आतंकवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान के घर में घुस कर मारा, आगे भी जवानों की उंगली बोलेगी.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »