गुजरात में सोशल मीडिया वार तेज, कांग्रेस के 'धन्यवाद मोटासाहेब' अभियान का नया पोस्‍टर जारी

अब कांग्रेस ने '#धन्यवाद मोटा साहेब (बड़े साहब)' का नारा देकर एक और हमलावर अभियान की शुरुआत की है.

Advertisement
पीएम मोदी और राहुल गांधी पीएम मोदी और राहुल गांधी

दिनेश अग्रहरि / सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्‍ली,
  • 04 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:14 PM IST

गुजरात चुनाव प्रचार अभियान के जोर पकड़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर चलने वाला वार भी तेज हो गया है. गुजरात चुनाव प्रचार में बीजेपी को सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक घेरने में लगी कांग्रेस ने 'विकास गांडो थायो छे' यानी विकास पागल हो गया है के बाद अब '#धन्यवाद मोटा साहेब (बड़े साहब)' का नारा देकर एक और हमलावर अभियान की शुरुआत की है. इसमें दंपति अपने बच्चे के साथ पीएम मोदी को उनके अधूरे वादों के लिए धन्यवाद कह रहे हैं. कांग्रेस ने इस सीरीज के तहत अब टि्वटर पर एक नया पोस्‍टर जारी किया है, जिसमें नोटबंदी और जीएसटी को लेकर पीएम मोदी पर तंज किया गया है.

Advertisement

गुजरात कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने #धन्यवाद_मोटासाहेब हैशटैग के साथ यह नया अभियान शुरू किया है. कांग्रेस गुजराती में ऐसा अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है, अब इसे हिंदी में भी शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत जारी नए दिख रहा एक गरीब व्‍यक्‍ति पीएम मोदी से कहता है- पहले नोटबंदी और फिर बिना सोचे-समझे 28% GST लागू करके देश की अर्थव्‍यवस्‍था को नष्‍ट के लिए धन्‍यवाद मोटा साहेब.

इस अभियान में मीम की श्रृंखला के जरिए विदेशों में जमा कालाधन लाकर गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने का वादा कर मुकर जाने, देश के जवानों का सिर कलम करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के यहां आम भेजने और भूपेंद्र सिंह चूडासमा, जिन पर कई छात्रों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप है, को शिक्षा मंत्री बनाने का मुद्दा उठाया गया है. कांग्रेस ऐसे करीब 20 ऐसे मीम जारी करेगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »