गुजरात चुनाव: कांग्रेस के 76 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी ऑस्कर फर्नाडिंस द्वारा जारी सूची के अनुसार दीसा से गोवाभाई एच राबारी, पाटन से डॉक्टर किरीट पटेल, कडी सुरक्षित सीट से रमेश भाई चावडा, मेहसाणा से जीवाभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है.

Advertisement
राहुल गांधी (फाइल फोटो) राहुल गांधी (फाइल फोटो)

सुप्रिया भारद्वाज

  • गांधीनगर,
  • 27 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 76 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. राज्य में दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का कल आखिरी दिन है.

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी ऑस्कर फर्नाडिंस द्वारा जारी सूची के अनुसार दीसा से गोवाभाई एच राबारी, पाटन से डॉक्टर किरीट पटेल, कडी सुरक्षित सीट से रमेश भाई चावडा, मेहसाणा से जीवाभाई पटेल, गांधी नगर दक्षिण से गोविंद ठाकोर, मनसा से सुरेश भाई सी पटेल, कालोल से बलदेव जी सी ठाकोर, नरोडा से प्रकाश डी तिवारी, मणिनगर से स्वेता ब्रह्मभट्ट, गोधरा से राजेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है.

Advertisement

यहां देखें पूरी लिस्ट:

गौरतलब है कि कांग्रेस ने में 77 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. लिस्ट आने के बाद ही पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति की तरफ से बवाल मचाया गया था. कई जगह तोड़फोड़ भी की गई थी. पाटीदारों ने अपने नेताओं को टिकट दिए जाने का विरोध किया था. वहीं कांग्रेसी खेमे में भी बगावत के सुर देखने को मिले थे. जिसका असर कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में देखने को मिला था.

में 4 पुराने नामों को हटा दिया गया था. इनमें सूरत की वरच्छा रोड सीट से प्रफुल भाई तोगड़िया का टिकट काटा गया था. उनकी जगह धीरूभाई गजेरा को प्रत्याशी बनाया गया था.

भरुच सीट पर भी टिकट बदला गया था. वहां से जयेश पटेल को टिकट दिया गया था, जबकि पहली लिस्ट में किरन ठाकोर के नाम की घोषणा की गई थी.

Advertisement

गुजरात विधानसभा के लिए 9 और 14 दिसंबर को दो चरण में मतदान होंगे. हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 18 दिसंबर को की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »