जीत हो या हार, बैठक में गुजरात को लेकर BJP का हर स्तर पर प्लान तैयार

गुजरात चुनाव परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक हुई. राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में ये बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई. बैठक में गुजरात पार्टी प्रभारी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. 

Advertisement
अमित शाह की अगुवाई में बैठक अमित शाह की अगुवाई में बैठक

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 17 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

गुजरात चुनाव परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक हुई. राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में ये बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई. बैठक में गुजरात पार्टी प्रभारी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. 

दरअसल गुजरात चुनाव को लेकर तमाम बीजेपी के पक्ष में दिखाए जा रहे हैं. लेकिन एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं, ये बस एक अनुमान है. ऐसे में अगर चुनाव परिणाम उम्मीद से कम या फिर बराबरी का मामला रहा तो फिर कैसी रणनीति अपनाई जाएगी, इस बात को लेकर बैठक में चर्चा की जा रही है.

Advertisement

बैठक में तमाम दिग्गज मौजूद

दिल्ली में चल रही इस बैठक अमित शाह के अलावा राम लाल, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर और मीनाक्षी लेखी मौजूद रहीं. यही नहीं, पार्टी के प्रवक्ता भी बैठक में शामिल थे, क्योंकि चुनावी रुझान के साथ-साथ प्रवक्ताओं को को लोगों के सामने आगे रखनी होगी. साथ ही तमाम न्यूज चैनलों पर भी पार्टी का नजरिया रखना होगा.

तीन स्तर पर प्लान तैयार

सूत्रों के मुताबिक बैठक में नेताओं को तीन स्तर पर तैयार रहने के तरकीब बताए गए. पहला अगर पार्टी को उम्मीद के मुताबिक जीत मिल रही है तो फिर क्या आगे कहना है, दूसरा अगर बीजेपी और कांग्रेस की सीटें आसपास रहीं तो फिर तो आगे क्या संदेश देना है. आखिरी में अगर बीजेपी चुनाव परिणामों में पिछड़ती दिख रही हो तो फिर अलग प्लान के साथ नेताओं को सामने आने होंगे. अमित शाह ये तय कर लेना चाहते हैं कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी के अंदर से दो तरह के बयान बाहर ना आएं.

Advertisement

गौरतलब है कि सोमवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मतों की गणना होगी. गुजरात चुनाव के लिए जहां प्रतिष्ठा का प्रश्न हैं वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी इस परीक्षा में खरे उतर पाते हैं या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »