लालू ने उठाए नीतीश के विकास पर सवाल तो JDU बोली- चारापुर के बहिष्कृत महाराज

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार लगातार अपनी चुनावी सभाओं में इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि आखिर क्यों बिहार में पिछले 15 साल में कोई उद्योग नहीं लगा. उद्योग नहीं लगने की वजह नीतीश कुमार बिहार का चारों तरफ से जमीन से घिरा होना बता रहे हैं. नीतीश का कहना है कि अगर बिहार भी समुद्र के किनारे बसा हुआ राज्य होता तो यहां जरूर उद्योग लगते.

Advertisement
रोहतास में चुनावी रैली में नीतीश कुमार (फोटो- पीटीआई) रोहतास में चुनावी रैली में नीतीश कुमार (फोटो- पीटीआई)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 19 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST
  • तो क्या बिहार में समंदर लाएंगे नीतीश- लालू
  • समुद्री तट न रहने की वजह से कारखाना नहीं लगा-नीतीश
  • विकास पर बिहार चुनाव में बहस

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के विकास के दावे पर सवाल उठाए तो उस पर बीजेपी और जेडीयू दोनों ने जवाबी हमला किया है. 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार लगातार अपनी चुनावी सभाओं में इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि आखिर क्यों बिहार में पिछले 15 साल में कोई उद्योग नहीं लगा.

उद्योग नहीं लगने की वजह नीतीश कुमार बिहार का चारों तरफ से जमीन से घिरा होना बता रहे हैं. नीतीश का कहना है कि अगर बिहार भी समुद्र के किनारे बसा हुआ राज्य होता तो यहां जरूर उद्योग लगते.

Advertisement

नीतीश कुमार के इसी तर्क का जवाब का लालू ने एक मजाकिया पोस्टर जारी करके दिया जहां पर दिखाया गया कि कुछ लोग मटके में पानी भरकर बिहार जा रहे हैं ताकि वहां समंदर बनाया जा सके, उसके बाद राज्य में कारखाने का निर्माण संभव हो सके. नीतीश कुमार पर हमले का जवाब देने के लिए जेडीयू प्रवक्ता भी सामने आए और लालू प्रसाद को नई उपाधि दे दी 'चारापुर के बहिष्कृत महाराज.'

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि 'उद्योग और रोजगार को लेकर लालू ने जो बातें कही है उसको लेकर लोगों के जख्म फिर से ताजा हो गए हैं. ऐसा नहीं है कि लालू ने अपने शासनकाल में दूध की नदियां बहा दी थी और हर हाथ को रोजगार दे दिया था.

लालू ने कुछ लोगों के हाथ में तमंचा थमा दिया था और उद्योग के नाम पर बिहार में फिरौती उद्योग था. बिहार में जब आज लोगों को रोजगार मिल रहा है और बिहार आगे बढ़ा है तो उससे लालू प्रसाद को परेशानी है.'

Advertisement

दूसरी तरफ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने भी लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए हमला बोला और कहा, 'लालू प्रसाद इतने दिन काम किए और अब जेल में आराम कर रहे हैं. उनकी जेल से छूटने की कोई संभावना भी नहीं है. लालू प्रसाद उम्मीद कर रहे हैं कि उनका पुत्र बिहार में मुख्यमंत्री बन के और आगे घोटाला कर पाएगा मगर बिहार की जनता ऐसा संभव नहीं होने देगी.'

बिहार में अभी चुनाव प्रचार जोरों पर हैं, राज्य में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »