बंगाल: हारने के बाद बाबुल सुप्रियो का फेसबुक पोस्ट, 'जनता ने क्रूर महिला को वोट दिया'

बाबुल सुप्रियो ने लिखा- 'न ही मैं ममता बनर्जी को बधाई दूंगा और न ही मैं कहूंगा कि मैं जनादेश का सम्मान करता हूं. बीजेपी को एक मौका न देकर बंगाल की जनता ने इस भ्रष्ट, अक्षम सरकार और एक क्रूर महिला को वापस सत्ता में लाकर ऐतिहासिक गलती कर दी है.' 

Advertisement
बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने ममता की जीत को लेकर ट्वीट किया है. (फाइल फोटो) बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने ममता की जीत को लेकर ट्वीट किया है. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2021,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST
  • बाद में बाबुल ने हटा दी फेसबुक पोस्ट
  • टॉलीगंज से हारे बाबुल सुप्रियो
  • बाबुल बोले- जनता ने क्रूर महिला को वोट दिया

बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार मिली है. इस हार के बाद बौखलाए बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी को बधाई ना देने की बात कही है. साथ इस जनादेश को ऐतिहासिक गलती करार दिया है. उन्होंने ये बात फेसबुक के जरिए कही है, जिस पर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने चुटकी ली है. 

बाबुल सुप्रियो ने लिखा-  'न ही मैं ममता बनर्जी को बधाई दूंगा और न ही मैं कहूंगा कि मैं जनादेश का सम्मान करता हूं. बीजेपी को एक मौका न देकर बंगाल की जनता ने इस भ्रष्ट, अक्षम सरकार और एक क्रूर महिला को वापस सत्ता में लाकर ऐतिहासिक गलती कर दी है.' उन्होंने आगे लिखा, 'हां, एक कानून के पालन करने वाले नागरिक के रूप में, मैं एक लोकतांत्रिक देश में लोगों द्वारा लिए गए फैसले का पालन करूंगा.' सुप्रियो ने बाद में यह पोस्ट हटा दी.

Advertisement

उनके इस फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है और उनकी चुटकी ली है. उन्होंने लिखा है, ''आगे कोशिश करिए और रोने वाले बच्चे मत बनिए '' उनके इस ट्वीट को दो हजार से ज्यादा रिट्वीट मिला है और 17 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

गौरतलब है कि बाबुल सुप्रियो उन चार सांसदों में से एक थे, जिन्हें बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा था. उन्होंने टॉलीगंज से चुनाव लड़ा और TMC के अरूप बिस्वास के खिलाफ चुनौती पेश की थी. लेकिन बाबुल सुप्रियों के हाथ निराशा लगी. बिस्वास ने 50 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से उन्हें हरा दिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »