नंदीग्राम में गरजे राकेश टिकैत, BJP को की हराने की अपील, कहा- 'खेला होबे'

किसान नेता ने सीएम ममता बनर्जी की चोट को लेकर इशारों में बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने एक औरत को चोट पहुंचाई है और उन्हें घायल कर दिया है.

Advertisement
बीजेपी पर हमलावर हुए राकेश टिकैत (फोटो- पीटीआई) बीजेपी पर हमलावर हुए राकेश टिकैत (फोटो- पीटीआई)

अनुपम मिश्रा

  • नंदीग्राम,
  • 13 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST
  • बीजेपी के खिलाफ हमलावर किसान
  • राकेश टिकैत ने बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील की

किसान नेता राकेश टिकैत अब देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर पंचायत कर रहे हैं. इतना ही नहीं सभी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों मे जाकर राकेश टिकैत बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील कर रहे हैं. राकेश टिकैत फिलहाल पश्चिम बंगाल में हैं. यहां नंदीग्राम में उन्होंने रैली की और लोगों से बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो बीजेपी को हरा सके उस पार्टी को यहां के लोग वोट दें. बंगाल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने लोगों से कहा कि बीजेपी को वोट मत दो. हमलोग उन्हें हराने के लिए यहां पहुंचे हैं.   

Advertisement

किसान नेता ने सीएम ममता बनर्जी की चोट को लेकर इशारों में बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने एक औरत को चोट पहुंचाई है और उन्हें घायल कर दिया है. ममता बनर्जी अकेली महिला हैं. क्रांतिकारी महिला हैं, जो सरकार के खिलाफ लड़ रही हैं तो हो सकता है कोई साजिश हो. जिसके तहत चोट लगी है. वहीं शुभेंदु अधिकारी का नाम लिए बगैर उन्हें किसान नेता ने भगोड़ा बताया है. जो एक पार्टी से दूसरे पार्टी में भागते फिर रहे हैं.  

राकेश टिकैत ने कहा कि यहां पर खेल होगा. बड़ी बड़ी कंपनी आएंगी. वो समुद्र से मछली पकड़ने आएंगी. तालाब यहां बंद हो जाएंगे. कंपनियां ऐसे ही यहां काम करेंगी. किसी पार्टी की सरकार नहीं, बड़ी-बड़ी कंपनी सरकार को चलाने का काम कर रही हैं. एयरपोर्ट, रेलवे सब बिक गया है, अब किसानों की बारी है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जिला के आधार पर होगा. लड़ाई हम सब लोगों को लड़नी है. बीजेपी को हराने का काम करना होगा. इसलिए बीजेपी को हराने वाले मजबूत कैंडिडेट को वोट दें. शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां भगोड़े को वोट मत देना. जिसने एक्सीडेंट करवा दिया और महिला को चोट पहुंचाया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »