जलपाईगुड़ी: CM ममता बनर्जी की पदयात्रा के दौरान सुरक्षा में सेंध, घेरा तोड़ करीब पहुंचा युवक

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में ममता बनर्जी की पदयात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक सामने आई. एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके करीब पहुंच गया और पैर छूने की कोशिश की. घटना के बाद कुछ देर के लिए पदयात्रा रुकी, फिर दोबारा शुरू हुई.

Advertisement
सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक (Photo: ITG) सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक (Photo: ITG)

इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

जलपाईगुड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पदयात्रा के दौरान सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है. दरअसल, कल जब वो पदयात्रा कर रही थीं, तभी एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी तरफ दौड़ पड़ा. युवक को तेजी से अपनी ओर आता देख सुरक्षाकर्मी तुरंत एक्शन में आ गए. वह युवक ममता बनर्जी के पैर छूने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इससे पहले कि वह उनके और करीब पहुंच पाता, सुरक्षा कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रोक लिया और फौरन वहां से हटा दिया.

Advertisement

इस घटना के बाद ममता बनर्जी कुछ सेकेंड के लिए रुकीं, लेकिन स्थिति सामान्य होते ही उन्होंने अपनी पदयात्रा दोबारा शुरू कर दी. प्रशासन अब इस बात की जांच कर रही है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद यह चूक कैसे हुई और वह युवक  उनके इतने करीब कैसे पहुंच गया.

यह वाकया ऐसे समय में हुआ है जब बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेज है. बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान बीती 15 मार्च को ही हो गया था. चुनाव आयोग के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, राज्य की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है. यहां पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे चरण की 29 अप्रैल को होगी, जबकि चुनावी नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement