योगी-निडर, मोदी-निस्वार्थ, राहुल-लापता युवराज...रवि किशन ने एक शब्द में बताया कौन कैसा

पंचायत आजतक में रवि किशन ने जहां केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार की नीतियों का मजबूती से पक्ष रखा, वहीं अपने चुटीले अंदाज़ में विपक्षी नेताओं पर चुटकी भी ली.

Advertisement
पंचायत आजतक में रवि किशन (Photo-ITG) पंचायत आजतक में रवि किशन (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पंचायत आजतक' के मंच पर गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने जहां एक ओर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की, वहीं दूसरी ओर अपने चिरपरिचित मजाकिया अंदाज़ में विपक्षी नेताओं पर जमकर तंज भी कसा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व पर बात करते हुए रवि किशन ने उन्हें एक बेहद निडर नेता बताया. उन्होंने कहा, योगी जी एक ऐसे नेता हैं जिन्हें कुछ भी खोने का डर नहीं है. आम तौर पर भय इंसान को खत्म कर देता है, लेकिन जिसे खोने का कोई डर न हो, वही सच्चा संत होता है. उनके पास आध्यात्मिक शक्ति है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने उन्हें एक 'निस्वार्थ संत' करार दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इतनी दूरदर्शी सोच रखते हैं कि आज उनके नेतृत्व में 50 साल आगे के भविष्य का भारत बन रहा है.
 
उन्होंने आगे जोड़ा, "मैं उनके मार्गदर्शन में काम करता हूं, इसलिए उन्हें करीब से जानता हूं. वह दूसरों की बातों को बहुत ध्यान से सुनते हैं और उन्होंने हमेशा मेरी बातों को भी तवज्जो दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रवि किशन ने क्यों कहा- सबको पकड़-पकड़ कर अपने हाथों से पूड़ी खिलाएंगे, देंगे गिफ्ट

'लापता लेडीज' की तरह वे 'लापता युवराज' हैं

रवि किशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपने खास फिल्मी अंदाज में चुटकी ली. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मैंने एक फिल्म की थी जिसका नाम था 'लापता लेडीज', और देश की राजनीति में राहुल गांधी 'लापता युवराज' बन चुके हैं. वो इस समय कहां हैं, उन्हें पूरा देश खोज रहा है. पता नहीं वो यूरोप में हैं या कहीं और, लेकिन संसद के आगामी सत्र में सदन के भीतर उनका इंतजार जरूर रहेगा.'

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बारे में बात करते हुए रवि किशन का रुख थोड़ा नरम लेकिन राजनीतिक रूप से स्पष्ट रहा. उन्होंने अखिलेश यादव को एक अच्छा इंसान और अपना दोस्त बताया, लेकिन साथ ही उनके राजनीतिक भविष्य पर चुटकी लेते हुए कहा, "पता नहीं उनका अच्छा वक्त कब आएगा, लेकिन इतना तय है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में तो उनका टाइम बिल्कुल नहीं आने वाला है." उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी जी और राज्य में योगी जी का नेतृत्व है, इसलिए जनता के मन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है. इस बार 2017 की जीत का रिकॉर्ड भी टूटेगा और बीजेपी क्लीन स्वीप करेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'नीचे से टॉप थ्री रहा यूपी अब देश का टॉप थ्री स्टेट है', पंचायत आजतक में बोले CM योगी

2014 और 2017 के बाद पूरी तरह बदल गया देश-प्रदेश का चेहरा

रवि किशन ने देश और प्रदेश के बदलते स्वरूप पर कहा कि साल 2014 के बाद का भारत और साल 2017 के बाद का उत्तर प्रदेश पूरी तरह से बदल चुका है. विकास, सुरक्षा और सुशासन के मोर्चे पर जो ऐतिहासिक काम इन सालों में हुए हैं, उन्होंने न सिर्फ जनता का भरोसा जीता है बल्कि उत्तर प्रदेश को देश के सबसे अग्रणी राज्यों की कतार में ला खड़ा किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »