Ramesh Chennithala Election Result 2026: केरलम के हरिपद में कांग्रेस के चेन्निथला का दबदबा, 23 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

Ramesh Chennithala Vidhan Sabha Chunav Result: केरलम विधानसभा चुनाव में हरिपद सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. अलप्पुझा जिले की इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश चेन्निथला ने शानदार जीत दर्ज की है. यहां सीपीआई के टी.टी. जिस्मोन और बीजेपी के संदीप वाचस्पति भी चुनाव मैदान में थे.

Advertisement
हरिपद सीट से रमेश चेन्निथला का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG) हरिपद सीट से रमेश चेन्निथला का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

केरलम की हरिपद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने 68184 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी टी.टी. जिस्मोन को 23377 वोटों के अंतर से हराया. सीपीआई के टीटी जिस्मोन को 44807 वोट मिले, वे दूसरे स्थान पर रहे.

वहीं बीजेपी के संदीप वाचस्पति 31022 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की विध्या वीपी को महज 231 वोट मिले. केरलम विधानसभा चुनाव में आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी, जो 15 राउंड में पूरी हो गई. 140 सदस्यों वाली केरल विधानसभा के लिए वोटिंग एक चरण में हुई थी. 

Advertisement

यहां देखें लाइव अपडेट्स...

रमेश चेनिथल्ला की सीट हरिपद का क्या है हाल,  हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें 

01:42PM: कांग्रेस के रमेश चेन्निथला ने 23377 वोटों से दर्ज की जीत. उन्होंने सीपीआई के टीटी जिस्मोन को हराया है. टीटी जिस्मोन को 44807 वोट हासिल हुए. वहीं भाजपा के संदीप वाचस्पति यहां तीसरे स्थान पर रहे, उन्हें 31022 वोट मिले.

11:21AM: कांग्रेस के रमेश चेन्निथला मजबूती से बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं सीपीआई के टीटी जिस्मोन की बात करें तो वे 23,072 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के संदीप वाचस्पति 17,705 वोटों के साथ पीछे हैं.

10:25AM: कांग्रेस के रमेश चेन्निथला बढ़त बनाए हुए हैं. यहां सीपीआई के टीटी जिस्मोन 14,686 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के संदीप वाचस्पति 10,555 वोटों के साथ और पीछे हैं.

Advertisement

9:23AM: अब तक के वोटों की गिनती में रमेश चेन्निथला (कांग्रेस) 4,765 वोटों के साथ 1,530 वोटों की बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं. टीटी जिस्मोन (सीपीआई) 3,235 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि संदीप वाचस्पति (बीजेपी) 1,899 वोटों के साथ पीछे हैं.

9:12AM: सुबह के 8 से काउंटिंग चल रही है. हरिपद समेत केरल की सभी विधानसभा सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कुछ देर बाद ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

8:00AM: वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, कुछ ही देर बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

7:00AM: वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसको लेकर राजनीतिक दलों की भी तैयारियां हैं.

6:00AM: वोटिंग के लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती है.

केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

रमेश चेन्निथला का राजनीतिक सफर लंबा और अनुभव भरा रहा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. वे केरल स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से जुड़े रहे और यहीं से उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान बनानी शुरू की. धीरे-धीरे वे कांग्रेस के एक मजबूत नेता के रूप में उभरे.

Advertisement

अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा राज्य के गृह मंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी उन्होंने काम किया है. रमेश चेन्निथला ने केंद्र की राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई.

केरल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

हरिपद का चुनावी गणित हमेशा स्थानीय मुद्दों, सामाजिक समीकरणों पर टिका रहा है. मछुआरों, किसानों, मंदिर समितियों और तटीय मजदूरों की बड़ी आबादी वाले इस क्षेत्र में विकास, आजीविका और जनसंपर्क अहम मुद्दे रहे हैं. रमेश चेन्निथला केरल की राजनीति का एक बड़ा और प्रभावशाली नाम हैं. वे 2026 के विधानसभा चुनाव में अपने गृह क्षेत्र हरिपद से मैदान में उतरे और एक बार फिर उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ साबित की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »