यूपी: पीलीभीत वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, दो SDM और कंप्यूटर ऑपरेटर पर FIR

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मामले में दो एसडीएम और एक कंप्यूटर ऑपरेटर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. डीएम आलोक कुमार ने इसकी जानकारी दी. जांच में EPIC नंबर दर्ज करने पर दूसरे वोटर की डिटेल सामने आने की शिकायत की पुष्टि हुई.

Advertisement
मामला पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट से जुड़ा है. (File Photo: ITG) मामला पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट से जुड़ा है. (File Photo: ITG)

सौरभ पांडे

  • पीलीभीत,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. जिलाधिकारी आलोक कुमार के मुताबिक, इस मामले में दो एसडीएम और एक कंप्यूटर ऑपरेटर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है. चुनाव आयोग ने मामले की जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

Advertisement

दरअसल, मामला पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट से जुड़ा है. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को शिकायत मिली थी कि ऑनलाइन पोर्टल पर मतदाता पहचान पत्र यानी EPIC नंबर डालने पर किसी दूसरे वोटर का विवरण दिखाई दे रहा है. मामले की जांच कराई गई तो वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की पुष्टि हुई. 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, पीलीभीत की वोटर लिस्ट में सामने आई गड़बड़ियों को तत्काल ठीक करने को कहा गया है. संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और वीआरसी ऑपरेटर को वोटर लिस्ट से जुड़े काम से हटाने के निर्देश भी दिए गए. इसके साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करने को कहा गया.

Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी को पीलीभीत जिले की सभी विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट की गहन जांच कर दो दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. उत्तर प्रदेश के बाकी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों की जांच करने और दो दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

कांग्रेस ने लगाए थे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप

इससे पहले कांग्रेस ने पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर हेरफेर का आरोप लगाया था. पार्टी का दावा था कि 13,150 वोटर्स के नाम बदल दिए गए, जबकि उनके EPIC और क्रम संख्या वही रहे. कांग्रेस ने 884 वोटर्स के नाम हटाने और 2,600 ऐसे लोगों के नाम जोड़ने का भी आरोप लगाया था, जो कथित तौर पर उस इलाके में नहीं रहते.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »