'महाराष्ट्र में ऐसे नारों की जरूरत नहीं', अजित पवार के बाद 'बंटेंगे तो कटेंगे' पर अब पंकजा मुंडे ने ली अलग लाइन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में यूपी के सीएम योगी का नारा 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा हॉट टॉपिक बना हुआ है. एनसीपी (एपी) के प्रमुख अजित पवार इस नारे के विरोध में उतर आए थे. अब बीजेपी की पंकजा मुंडे भी इस नारे से अलग लाइन ले ली है.

Advertisement
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

महाराष्ट्र के चुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे का शोर है. यूपी के सीएम ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा दिया तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और महायुति ने 'एक हैं तो सेफ हैं' को महाराष्ट्र में अपने चुनाव अभियान की धुरी ही बना लिया. अब इस नारे को लेकर महायुति और बीजेपी में मतभेद भी खुलकर सामने आने लगे हैं.

Advertisement

महायुति के घटक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार ने पहले इस नारे का विरोध किया. अब बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने भी कहा है कि महाराष्ट्र में इस नारे की जरूरत नहीं. पंकजा मुंडे ने एक अंग्रेजी दैनिक के साथ बातचीत में कहा है कि महाराष्ट्र को बंटेंगे तो कटेंगे जैसे नारे की जरूरत नहीं है. हम इसका केवल इसलिए समर्थन नहीं कर सकते, क्योंकि हम भी उसी पार्टी से हैं.

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि विकास ही असली मुद्दा है. बीजेपी की विधान परिषद सदस्य पंकजा ने कहा कि नेता का काम है कि इस धरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को अपना समझे. हमें महाराष्ट्र में इस तरह के विषय नहीं लाने चाहिए. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ ने ये यूपी के संदर्भ में कहा था जहां अलग तरह की राजनीतिक परिस्थितियां हैं. उनकी बात का वही अर्थ नहीं जो समझा जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मुसलमानों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचने देंगे', सीएम योगी के नारे पर अजित पवार ने उठाए सवाल

पंकजा मुंडे ने कहा कि पीएम मोदी ने बिना जाति-धर्म देखे सभी को राशन, आवास और सिलेंडर दिए हैं. पंकजा मुंडे ने सीएम योगी के नारे से किनारा किया तो साथ ही पीएम मोदी की योजनाओं का जिक्र कर बीजेपी की लाइन पर ही खड़े नजर आने की कोशिश भी की. गौरतलब है कि पंकजा मुंडे से पहले महायुति के घटक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के प्रमुख अजित पवार ने भी सीएम योगी के इस नारे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

यह भी पढ़ें: 'बंटेंगे तो कटेंगे' पर अजित पवार का मुखर विरोध क्या महायुति के लार्जर गेमप्लान का हिस्सा है?

बता दें कि अजित पवार ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की बातें यहां नहीं चलेंगी. ये यूपी में चलता होगा, महाराष्ट्र में इस तरह की बातें बिल्कुल नहीं चलेंगी. महाराष्ट्र साधु-संतों का, शिवप्रेमियों का, शिवाजी और अंबेडकर का है. उनकी सिखाई बातें हमारे खून में हैं और हम उसी रास्ते पर चलेंगे. मुसलमानों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचने देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »