केरल (केरलम) विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. चुनाव आयोग ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 15,464 कर्मियों को तैनात किया है. मतगणना प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले डाक द्वारा डाले गए मतपत्रों की गिनती की जा रही है. इसके बाद पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम और वीवीपीएटी यूनिट वाले सुरक्षित कमरों को खोला जाएगा. राज्य में 9 अप्रैल को हुए एक चरण के मतदान में 78.27 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.
लाइव अपडेट्स...
-शुरुआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया है.
-केरल में शुरुआती रुझानों में यूडीएफ ने 50 सीटों पर बढ़त बना ली है तो एलडीएफ18 सीटों पर आगे बनी हुई है, जबकि बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 सीटों पर बढ़त बना ली है.
विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें
चुनाव आयोग ने मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इसमें 140 रिटर्निंग ऑफिसर और 1,340 अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इसके अलावा, प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 4,208 माइक्रो ऑब्जर्वर, 4,208 काउंटिंग सुपरवाइजर और 5,563 काउंटिंग असिस्टेंट केंद्रों पर तैनात रहेंगे. सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे और उसके बाद मशीनों के वोटों की बारी आएगी.
केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
बता दें कि केरलम के इस सियासी रण में कुल 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वर्तमान में पी. विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की ऐतिहासिक कोशिश कर रही है. दूसरी ओर, यूडीएफ अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने में जुटा है और एनडीए राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठा है. 78.27 फीसदी के भारी मतदान के बाद आज स्पष्ट हो जाएगा कि केरल की जनता ने किसे अपना जनादेश दिया है.
केरल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
वहीं, टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के सर्वे के नतीजों में कांग्रेस गठबंधन को 69 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि LDF को 64 सीटों के मिलने का अनुमान है. तो वहीं, NDA को 7 सीटें मिलने का ही अनुमान है.
aajtak.in