यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने छोड़ी पार्टी, अखिलेश यादव से मिलकर थामा सपा का हाथ

बीजेपी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. उन्होंने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सपा की सदस्यता ग्रहण की. धर्मेंद्र कश्यप की 'टाटा-बाय-बाय' पोस्ट और अखिलेश यादव से उनकी मुलाकातों के बाद पहले ही उनके बीजेपी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं.

Advertisement
 धर्मेंद्र कश्यप ने थामा सपा का दामन.(Photo- X/@yadavakhilesh) धर्मेंद्र कश्यप ने थामा सपा का दामन.(Photo- X/@yadavakhilesh)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

बीजेपी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. धर्मेंद्र कश्यप ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद सपा का दामन थामा.

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कश्यप अपनी बेटी को समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं. अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव और जिलाध्यक्ष शुबलेश यादव भी मौजूद रहे.

Advertisement

दरअसल, उत्तर प्रदेश की सियासत में बीजेपी की राज्यसभा लिस्ट आने के बाद धर्मेंद्र कश्यप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने चर्चा बढ़ा दी थी. आंवला से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सोशल मीडिया पर सिर्फ 'टाटा बाय-बाय' लिखा था. पोस्ट में उन्होंने न तो बीजेपी का नाम लिया था और न ही पार्टी छोड़ने की सीधी बात कही थी. हालांकि, इसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं.


धर्मेंद्र कश्यप 2014 और 2019 में आंवला लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद उनका नाम भी चर्चा में था, लेकिन घोषित सूची में उन्हें जगह नहीं मिली. इसी बीच उनकी 'टाटा-बाय-बाय' वाली पोस्ट सामने आई थी.

Advertisement

अखिलेश यादव से मुलाकात 

इसके अलावा, हाल के दिनों में धर्मेंद्र कश्यप की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकातें भी चर्चा में रही थीं. उनकी पोस्ट के बाद इन मुलाकातों को लेकर भी राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे बीजेपी से दूरी बनाने का संकेत माना था, जबकि सपा समर्थकों की ओर से 'वेलकम सांसद जी' जैसे कमेंट भी सामने आए थे. हालांकि, उस समय धर्मेंद्र कश्यप ने बीजेपी छोड़ने या सपा में जाने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »