दिल्ली चुनाव: 7 तरीकों से हो रही EVM की सुरक्षा, कल 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. 7 बिंदुओं को ध्यान में रख कर सुरक्षा घेरा बनाया गया है.

Advertisement
दिल्ली चुनाव दिल्ली चुनाव

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में डाले के मतदानों की कल यानी 8 फरवरी को काउंटिंग होनी है. ऐसे में चुनाव आयोग और प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित तरीके से रखा गया है. राजधानी की 19 जगहों पर हर एक विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 70 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं.

Advertisement

चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. 7 बिंदुओं को ध्यान में रख कर सुरक्षा घेरा बनाया गया है.

  1. चौबीस घंटे तीन-स्तरीय सुरक्षा की तैनाती, जिसमें सबसे भीतरी परिधि की सुरक्षा केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (CAPF) और सबसे बाहरी परिधि की सुरक्षा राज्य सशस्त्र पुलिस द्वारा की जाएगी. स्ट्रांग रूम और गलियारों के सीलबंद दरवाजों की 24x7 सीसीटीवी कैमरा कवरेज, निरंतर निगरानी की जाएगी.
  2. स्ट्रांग रूम में एक ही प्रवेश/निकास बिंदु.
  3. डबल लॉक सिस्टम.
  4. स्ट्रांग रूम के खुलने और बंद होने के दौरान अनिवार्य वीडियोग्राफी.
  5. अधिकृत अधिकारियों (सामान्य पर्यवेक्षक, डीईओ या डीसीपी) के दौरों की वीडियोग्राफी के तहत रिकॉर्डिंग के लिए लॉगबुक का रखरखाव.
  6. स्ट्रांग रूम के समीप एक संचालन नियंत्रण कक्ष.
  7. वीआईपी और अधिकारियों सहित किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित.

दिल्ली की मुख्य चुनाव अधिकारी एलिस वाज़ ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के एजेंट्स/प्रतिनिधियों को सीसीटीवी फीड के जरिए चौबीसों घंटे इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से निगरानी करने की अनुमति है. स्ट्रांग रूम के स्थानों पर उनके आरामदायक रहने के लिए उचित व्यवस्था की जाती है, जहां सीसीटीवी फीड मॉनिटर पर दिखते रहते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: EXIT POLL केजरीवाल को हरा क्यों रहे हैं? देखें सुधीर चौधरी के साथ ब्लैक एंड व्हाइट

काउंटिंग के लिए 5 हजार कर्मचारी

प्रतिनिधियों को सुरक्षा उपायों का निरीक्षण करने, सत्यापित करने और आश्वस्त होने के लिए समय-समय पर बैचों में आंतरिक परिधि तक पहुंच की अनुमति भी दी जाती है. सुचारू और निष्पक्ष मतगणना प्रक्रिया के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं.

मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारियों और अन्य सहायक कर्मियों सहित करीब 5 हजार कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात और प्रशिक्षित किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 वीवीपीएटी की मतदाता पर्ची की गिनती रैंडम रूप से की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »