'BJP समर्थकों को धमका रहे हैं TMC और ममता बनर्जी...', भाजपा ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग को शिकायत दी है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ममता बनर्जी के सार्वजनिक बयानों को आचार संहिता और भारतीय न्याय संहिता 2023 के उल्लंघन के रूप में बताया.

Advertisement
किरेन रिजिजू के साथ प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की किरेन रिजिजू के साथ प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की

संजय शर्मा / पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग को गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर राज्य में कथित तौर पर बिगड़ते चुनावी हालात और आचार संहिता के उल्लंघन का मुद्दा उठाया.

प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की अगुआई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को एक ज्ञापन सौंपा. इसमें आरोप लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिए गए सार्वजनिक बयान चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले हैं और ये आचार संहिता (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं.

Advertisement

बीजेपी ने अपने ज्ञापन में कहा, 'हम आयोग का ध्यान पश्चिम बंगाल में चुनाव आचार संहिता और चुनावी एवं आपराधिक कानूनों के बार-बार हो रहे उल्लंघनों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं. राज्य में चल रही चुनावी प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उत्तर बंगाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में की गई कई सार्वजनिक रैलियों में दिए गए बयान बेहद चिंताजनक हैं. इन बयानों में लगातार उकसावे, मतदाताओं को डराने-धमकाने और हिंसा के अप्रत्यक्ष संकेत देने का पैटर्न दिखाई देता है, जो स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए गंभीर खतरा है.'

खुलेआम धमकाने के आरोप
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि राज्य में बीजेपी समर्थक मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें खुलेआम धमकाया जा रहा है. पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता विपक्षी समर्थकों पर दबाव बना रहे हैं, जिससे स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का माहौल प्रभावित हो रहा है. किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में 'स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भय मतदान' का माहौल नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बीजेपी समर्थकों को डराने-धमकाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और यह स्थिति लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

Advertisement

बीजेपी ने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है. पार्टी ने आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं. मुलाकात के बाद बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग उनके ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए जरूरी कार्रवाई करेगा. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement