असम की प्रचार भूमि में कल उतरेंगी प्रियंका गांधी, दो दिन में करेंगी 7 रैली

प्रियंका गांधी 21 और 22 मार्च को ताबड़तोड़ रैलियां कर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से करेंगी. प्रियंका गांधी दो दिन में सात रैलियां करेंगी.

Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटोः पीटीआई) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटोः पीटीआई)

आनंद पटेल

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST
  • रविवार को प्रियंका गांधी करेंगी तीन चुनावी रैलियां
  • 22 मार्च को चार रैलियां करेंगी कांग्रेस महासचिव

असम विधानसभा के लिए चुनावी बिसात बिछ चुकी है. असम की सत्ता तक पहुंचने के लिए हर दल, हर खेमा पूरा जोर लगा रहा है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी  (बीजेपी) जहां सत्ता बचाए रखने के लिए जोर लगा रही है, वहीं विपक्षी कांग्रेस अपने सबसे मजबूत किले की खोई सत्ता वापस पाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. दोनों ही दलों ने चुनाव प्रचार के लिए अपने-अपने स्टार प्रचारकों की भारी-भरकम फौज उतार दी है.

Advertisement

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी असम की प्रचार भूमि में उतरने को तैयार हैं. प्रियंका गांधी 21 और 22 मार्च को ताबड़तोड़ रैलियां कर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से करेंगी. प्रियंका गांधी दो दिन में सात रैलियां करेंगी. 21 मार्च यानी रविवार को प्रियंका गांधी तीन रैलियों को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी की ये तीन रैलियां जोरहाट, नजीरा और खुमताई में होनी हैं.

22 मार्च को प्रियंका गांधी की चार रैलियां होंगी. प्रियंका गांधी की पहली चुनावी रैली शारुपाथर में होगी. प्रियंका कलिआबोर में दूसरी और बोर्डोवा सत्र में तीसरी रैली को संबोधित करेंगी. नगांव के बोर्डोवा में प्रियंका दिन की अपनी चौथी और अंतिम रैली को संबोधित करेंगी. गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी असम के लिए पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल हैं.

Advertisement

कांग्रेस की असम के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, सचिन पायलट जैसे नेताओं को भी जगह दी गई है. हालांकि, पार्टी के कई स्टार प्रचारकों की असम में अब तक रैलियां आयोजित नहीं हुई हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »