दुनिया की सबसे मोटी महिला को अस्पताल से छुट्टी, 177 किलो वजन हुआ कम

मिश्र से मुंबई वजन घटाने के लिए पहुंची इमान को आज हॉस्प‍िटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वो 3 महीने मुंबई के सैफी अस्पताल में रहीं, जहां डॉ. लाकडावाला ने उनका इलाज किया और इस दौरान बैरिएट्रिक सर्जरी के जरिये इमान का 177 किलोग्राम वजन घटाया गया.

Advertisement
worlds heaviest woman eman ahmed worlds heaviest woman eman ahmed

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2017,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

मिश्र से मुंबई वजन घटाने के लिए पहुंची इमान को आज हॉस्प‍िटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वो 3 महीने मुंबई के सैफी अस्पताल में रहीं, जहां डॉ. लाकडावाला ने उनका इलाज किया और इस दौरान बैरिएट्रिक सर्जरी के जरिये इमान का 177 किलोग्राम वजन घटाया गया.

इमान जब मुंबई लाई गईं थीं, तब उनका वजन 498 किलोग्राम था. डॉक्टरों की कोशिश के बाद इमान ने 177 किलोग्राम वजन घटा लिया है.

Advertisement

इमान का इलाज कर रहे सैफई हॉस्प‍िटल के डॉक्टर मुफ्फजल लकडावाला ने बताया कि इमान की हालत अब स्थ‍िर है, जिसे देखते हुए उन्हें छुट्टी दे दी गई है.

इमान का इलाज अब संयुक्त अरब अमीरात के अबु धाबी स्थित वीपीएस बुर्जील हॉस्प‍िटल में किया जाएगा.

सैफी अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार इमान के इलाज में 3 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसमें 65 लाख रुपये अस्पताल को डोनेशन के रूप में मिले.

सुषमा स्वराज ने की थी मदद
इमान पिछले लगभग 25 साल से घर से बाहर नहीं निकली थी. इलाज के लिए दुनिया भर के विकल्पों की खाक छानने के बाद भारत के डॉक्टरों ने इस चुनौती को स्वीकार किया. उन्हें भारत तक लाने के लिए कोई एयरलाइंस तैयार नहीं थी. इसके बाद डॉ. लकड़ावाला ने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से ट्विटर पर मदद मांगी थी. स्वराज ने इमान को मेडिकल वीजा दिलवाने में मदद की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement