दुनिया में वैसे तो आज सबके पास फोन हैं लेकिन आईफोन वालों की बात ही जुदा होती है. आईफोन आज सुविधा के साथ-साथ स्टेटस सिंबल भी हैं. साल 2007 में 29 जून की तारीख को ही स्टीव जॉब्स ने दुनिया को पहला आईफोन सौंपा था.
1. आईफोन के सभी विज्ञापनों में मोबाइल पर दिखने वाली घड़ी में 9:41 बजते हैं, क्योंकि इसी वक्त जॉब्स ने पहला आईफोन पेश किया था.
2. आईफोन को शुरुआत में कहा गया था और केवल 30 लोग इस 15 करोड़ डॉलर परियोजना से वाकिफ थे.
3. आईफोन नाम ने पहले ही पेटेंट करा रखा था. उसने इसी नाम से स्मार्टफोन बेचने के लिए एप्पल पर मुकदमा भी ठोका.
4. एप्पल ने करीब 15 महीने में पहली जनरेशन के 61 लाख आईफोन बेच डाले.
5. अब तक कुल 70 करोड़ बिक चुके हैं. यह खुद में एक रिकॉर्ड है.
विष्णु नारायण