नकल कराने के लिए 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए प्रिंसिपल गिरफ्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा दे रहे छात्र से नकल कराने के नाम पर स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

Advertisement

स्नेहा

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर स्कूल प्रशासन की तरफ से छात्र-छात्राओ को परेशान करने का मामला थमने का नाम नही ले रहा है. ताजा मामला है यूपी के संतकबीर नगर का, जहां पर यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा दे रहे छात्र से नकल कराने के नाम पर स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में संकबीर में इंटर की परीक्षा दे रहे सर्वेश दुबे नाम के छात्र से विद्यालय के प्रिंसिपल प्रमोद जायसवाल द्वारा नकल के नाम पर लगातार दिए जाने का दबाव दिया जा रहा था. इसकी शिकायत पीड़ित छात्र सर्वेश दुबे ने जिला अधिकारी डाक्टर सरोज कुमार से की थी.

एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल
पीड़ित छात्र की शिकायत पर डीएम डाक्टर सरोज कुमार के निर्देश पर एंटी करप्शन टीम गोरखपुर ने जाल बिछाया. छात्र के पिता के साथ रिश्तेदार बनकर स्कूल में गए और छात्र के पिता के द्वारा प्रिंसिपल प्रमोद जायसवाल को दस हजार रुपये देते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement