पंजाब: स्कूलों में यूनिफॉर्म और किताबों को बेचने पर लगी रोक

पंजाब सरकार ने स्कूल परिसर में यूनिफॉर्म और किताबों को बेचने पर रोक लगा दी है. जानें- क्या  है नए नियम

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in / प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2019,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

पंजाब सरकार ने स्कूल परिसर में यूनिफॉर्म और किताबों की बिक्री पर रोक लगा दी है. इस बात की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंगला ने शनिवार को दी. उन्होंने कहा कि सीबीएसई, आईसीएसई और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी निजी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अभिभावकों से उनकी निर्धारित दुकान या फर्म से स्कूल यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए न कहें.

Advertisement

दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि स्कूल में एक बार पेश की जाने वाली यूनिफॉर्म को कम से कम तीन साल तक चलाया जाना चाहिए. उस अवधि के दौरान इसके रंग या डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए. इसके अलावा, स्कूल प्राधिकारियों के लिए बोर्ड कोर्सेज के आधार पर अनुमोदित पुस्तकों का उपयोग करना और स्कूल की वेबसाइट पर उन पुस्तकों की सूची अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है. इस फैसले के बाद से यह विद्यार्थियों और अभिभावकों के विवेक पर निर्भर करता है कि वे किताबें कहां से खरीदें.

कैसे रहे पंजाब बोर्ड के 10वीं-12वीं के परिणाम

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं-12वीं के बोर्ड नतीजे जारी कर दिए हैं. जहां 10वीं में 85.8 प्रतिशत छात्रों को कामयाबी मिली है. वहीं कक्षा 12वीं में 86.41 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »