NEET 2017: 25 साल से ज्यादा उम्र के छात्र भी दे सकते हैं परीक्षा

अगर आप अब तक ये सोचकर नीट का फॉर्म नहीं भर पा रहे थे कि आपकी उम्र 25 साल से ज्यादा है तो आपके लिए सुप्रीम कोर्ट खुशखबरी लेकर आया है. सुप्रीम कोर्ट ने नीट के लिए आवेदन करने की उम्र सीमा बढ़ा दी है. जानिये क्या है पूरी खबर...

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट

लंबी प्रतिक्षा के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2017 परीक्षा में बैठने की उम्र सीमा पर अपना फैसला सुनाया दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई के उस निर्णय को बदल दिया है, जिसमें 25 साल के ऊपर के छात्रों को नीट की परीक्षा देने से रोक दिया गया था.


सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अब 25 साल से ज्यादा उम्र के छात्र NEET एग्जाम में बैठ सकते हैं. बता दें कि नीट की परीक्षा मेडिकल के लिए आयोजित की जाती है. इसके आधार पर ही मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि 25 साल से ऊपर के छात्र सीबीएसई के पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

वहीं, NEET के लिए आवेदन करने की तिथि को भी आगे बढ़ाकर 5 अप्रैल कर दिया गया है.

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि देश में डॉक्‍टरों की भारी कमी है. ऐसे में नीट परीक्षा के लिए तय उम्र सीमा को हटा दिया जाना चाहिए.

इस साल नीट की परीक्षा 7 मई, 2017 को होगी. इस बार नीट की परीक्षा को 10 भारतीय भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, आसामी, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़ि‍या कन्‍नड़ में कराया जाएगा.

यह उम्मीद जताई जा रही है कि उर्दू में NEET परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही सुनवाई हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement