हाथ के हुनर से गरीब बच्‍चों के चेहरों पर मुस्‍कान लाती है शिरिजा

जिस उम्र में बच्‍चों की दुनिया घर और दोस्‍तों त‍क सिमटी होती है, उस उम्र में एक लड़की गरीब बच्‍चों के चेहरों पर मुस्‍कान लाने के लिए कितना कुछ कर रही है. आप भी जानिए इसके बारे में...

Advertisement
शिरिजा राजे शिरिजा राजे

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 20 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

13 साल की शिरिजा राजे मुंबई में रहती है. उसकी उम्र के ज्‍यादातर बच्‍चे दिवाली पर पटाखे लाते हैं, दीए जलाते हैं और मिठाई खाते हैं पर शिरिजा इन सबसे अलग है. वह टाटा मेमोरियल हॉस्टिपल में एक वर्कशाप करेगी जिसमें वह गरीब बच्‍चों को हैंडिक्राफ्ट सिखाएगी.

शिरिजा कहती है, 'मैं अभी 13 साल की हूं और उम्‍मीद करती हूं कि हर दिवाली पर ज्‍यादा रौशनी हो और मैं लोगों के चेहरे पर मुस्‍कान दे सकूं.' इसके लिए शिरिजा लैंटर्न और अन्‍य हैंडीक्राफ्ट खुद बनाती है और उन्‍हें बेचती है.

Advertisement


ऐसे हुई शुरुआत
एक दिन शिरिजा ने घर पर बने खाने में कमियां निकालकर उसे खाने से मना कर दिया. तब शिरिजा की मां उसे गरीब बस्‍ती में ले गईं. शिरिजा कहती है, 'मैं यह देखकर हैरान हो गई कि उस ट्रक के पीछे भाग रहे थे जो उन्‍हें हर रविवार खाना देने आता था. वह सब देखकर मैं रो पड़ी.'

इस घटना के बाद से शिरिजा ने करने का फैसला किया. उसने लैंटर्न बनाने शुरू किए और उन्‍हें अपने पड़ोसियों और रिश्‍तेदारों को 5 रुपए में बेचने लगी. उसकी मां ने भी ऑफिस में इन्‍हें बेचना शुरू किया. कुछ समय बाद ही शिरिजा के पास इतने पैसे हो गए थे कि वे दिवाली पर गरीब बच्‍चों के लिए मिठाइयां खरीद सकी. अब तो शिरिजा ने कई और हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्‍ट बनाने शुरू कर दिए.

Advertisement


कैंसर पीडि़तों के लिए भी पैसे जुटाए
तीन साल पहले शिरिजा की मां को कैंसर हो गया. तब शिरिजा ने कैंसर पीडि़तों की मदद के लिए 30,000 रुपए एकत्रित किए थे.तब से अब तक शिरिजा गरीब बच्‍चों की मदद के लिए काम कर रही है. कहना होगा, इस तरह के बच्‍चों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए.

शिरिजा के बारे में और जानने के लिए

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »