नर्सरी एडमिशन: मनमानी से नाराज सिसोदिया ने निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश

नसर्री एडमिशन के लिए दिल्ली सरकार द्वारा नियम तय करने के बाद भी राजधानी में कई निजी स्कूलों द्वारा मनमानी की शिका़यतों से नाराज दिल्ली सरकार अब 50 से ज्यादा निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

Advertisement
नर्सरी एडमिशन नर्सरी एडमिशन

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:44 PM IST

नसर्री एडमिशन के लिए दिल्ली सरकार द्वारा नियम तय करने के बाद भी राजधानी में कई निजी स्कूलों द्वारा मनमानी की शिका़यतों से नाराज दिल्ली सरकार अब 50 से ज्यादा निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.


निजी स्कूलों द्वारा मनमाने नियम लागू करने से परेशान अभिभावकों ने दिल्ली सरकार से शिकायत की है, जिससे बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा विभाग को 50 से ज्यादा निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

Advertisement

इन स्कूलों के खिलाफ शिकायत है कि इन्होनें दिल्ली सरकार द्वारा नर्सरी एडमिशन के लिए तय किए गए नियमों से अलग नियम बनाए, जिससे अभिभावकों को परेशानी हो रही है. कई स्कूलों ने 2 बच्चों से ज्यादा होने की स्थिति में एडमिशन देने से मना कर दिया. कई स्कूलों ने माता-पिता के शिक्षा के बारे में पूछा. इस तरह के मनमाने नियमों के बाद नाराज अभिभावकों ने सरकार के शिकायत की, जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग को 50 से ज्यादा निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई ते निर्देश दिए हैं. शिक्षा विभाग इन स्कूलों को नोटिस भेज कर जवाब तलब करेगा.

दिल्ली सरकार और निजी स्कूलों के बीच पहले से ही अदालत में जंग चल रही है. हाल ही में दिल्ली सरकार में सरकारी जमीन पर बने निजी स्कूलों के लिए भी नए नियम जारी किए थे जिसे स्कूलों ने अदालत में चुनौती दी है.नर्सरी एडमिशन को लेकर निजी स्कूलों द्वारा सरकारी नियमों के खिलाफ और मनमाने नियम तय करने से परेशान अभिभावकों ने दिल्ली सरकार से शिकायत की थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement