WOMEN'S DAY 2018: महिलाओं को गूगल का सलाम, बनाया खास डूडल

हर बार की तरह इस बार भी गूगल ने डूडल के जरिए 12 आर्टिस्ट को समर्पित किया है. 

Advertisement
Women' s Day Google Doodle Women' s Day Google Doodle

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. जहां गूगल हर खास मौके पर डूडल बनाता है, वहीं हर बार की तरह इस बार भी गूगल ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए बेहतरीन डूडल बनाया है. जिसे 12 फीमेल आर्टिस्ट को समर्पित किया गया है.

गूगल ने 12 पिक्चर्स की इस फोटो गैलरी को काफी शानदार तरीके से पेश किया है. इन पिक्चर्स के जरिए महिलाओं के विश्व इतिहास और वर्तमान में योगदान की कहानी बताने की कोशिश की गई है. हर स्लाइड्स अपनी एक कहानी बयां कर रही है और हर एक कहानी लाखों पल बयां कर रहे हैं.

Advertisement

80 भाषाओं में बयां की महिलाओं की कहानी

महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के जीवन के बारे में बताने के लिए गूगल ने इन 12 कहानियों को 80 भाषाओं में पेश किया है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन 12 आर्टिस्ट महिलाओं के बारे में जान सके.

बता दें, जब गूगल ने गूगल डूडल के लिए 12 विशेषताओं वाली महिलाओं से संपर्क किया, तो कंपनी दुनिया भर में अन्य महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए अपनी ही कहानियां साझा करने के लिए हैशटैग "#HerStoryOurStory" के साथ भी प्रोत्साहित कर रही है.

जब गूगल ने महिलाओं को कहा 'Thanku'

गूगल ने महिलाओं के थैंक्यू कहते हुए कहा घर हो या दफ्तर महिलाएं कहीं भी किसी से कम नहीं है. जहां देश की रक्षा की बात हो यहां किसी बिजनेस को आगे बढ़ाने की बात हो महिलाएं हमेशा आगे रहती है.

Advertisement

इसलिए इस खास मौके पर गूगल ने उन सभी महिलाओं का विशेष तौर पर धन्यवाद दिया जो अपनी कहानियों से दुनिया में बदलाव ला रही हैं. आपको बता दें, गूगल ने दुनियाभर से 12 आर्टिस्ट की फोटो गैलरी बनाकर डूडल बनाया है जिसमें भारत की कॉमिक्स निर्माता कावेरी गोपालकृष्णन का नाम भी शामिल हैं.

जानें 12 फीमेल आर्टिस्ट के नाम

एना हेफिस्क (Anna Haifisch)

चिहिरो ताकेयुची (Chihiro Takeuchi)

एस्टेली मेजा (Estelí Meza)

फ्रांसेस्का साना (Francesca Sanna)

इसुरी (Isuri)

काराबो पॉपी मोलेत्सेन (Karabo Poppy Moletsane)

कावेरी गोपालकृष्णन (Kaveri Gopalakrishnan)

लेर्टे (Laerte)

फिलिपा राइस (Philippa Rice)

साफा खान (Saffa Khan)

टिली वाल्डेन (Tillie Walden)

टुलियाना डन (Tunalaya Dunn)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »