IIT गांधीनगर में बनेगा भारतीय सेना का रिसर्च सेंटर

भारतीय सेना जल्‍द ही आईआईटी गांधीनगर में एक रिसर्च सेल बनाएगी. क्‍या करेगा ये सेल, जानिए...

Advertisement
IIT IIT

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 28 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

भारतयी सेना ने आईआईटी गांधीनगर के साथ एक MoU साइन किया है. इसके तहत आर्मी जल्‍द ही IIT-गांधीनगर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल स्‍थापित करेगी.


ये रिसर्च सेल, फेकल्‍टी एंड रिसर्च स्‍टूडेंट्स के साथ काम करेगा और भारतीय सेना से संबंधित समस्‍याओं और उनके निदानों पर राय देगा. इस एग्रीमेंट में IIT-GN और भारतीय सेना के बीच कई अन्‍य क्षेत्रों में भी साथ काम करने की बात तय हुई है. साथ ही प्रोफेशनल और तकनीकी ज्ञान को भी बांटने पर सहमति बनी है.

Advertisement


भारतीय सेना ने कहा है कि वह समय-समय पर आईआईटी गांधीनगर के छात्रों के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स आयोजित करेगी और लेक्‍चर्स में भी वरिष्‍ठ अधिकारी भाग लेंगे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement