अगर आप सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो अपनी तैयारियों को जरा तेज कर दें. क्योंकि खबर है कि जल्द ही सेना में भर्तियां शुरू हो सकती हैं.
दरअसल, हाल ही में सेना की भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने का मामला सामने आया था. इसके बाद पेपर लीक मामलों पर काबू करने के लिए अब ऑनलाइन रिक्रूटमेंट की
तैयारी की जा रही है. उम्मीद के अनुसार सेना में भर्ती परीक्षा 1 अप्रैल 2017 से शुरू हो सकती है.
एक अखबार में छपी खबर के अनुसार सेना के सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में इसे भोपाल, जयपुर और चेन्नै में लागू किया जाएगा. फिर इसका पूरे देश में विस्तार किया
जाएगा.
नए सिस्टम में पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा. फिर कंप्यूटर आधारित सेंटरों पर लिखित परीक्षा होगी. रजिस्ट्रेशन से नतीजे तक ऑनलाइन सिस्टम का काम आउटसोर्स किया जाएगा. सेना के एक अफसर का कहना है कि भ्रष्टाचार की गुंजाइश वहां होती है, जहां मल्टिपल एजेंसियां हों. हमने गड़बड़ियों की शंका को ध्यान में रखते हुए इसके निवारण पर पहले से ही काम करना शुरू कर दिया था. पिछले छह-आठ महीने से ऑनलाइन सिस्टम में रिक्रूटमेंट प्रोसेस की तैयारी चल रही है.