जानें- कौन है अब्दुल कवि देसनवी, जिन्हें गूगल ने डूडल के जरिए किया याद

गूगल हर रोज अपने डूडल के जरिए किसी महान शख्स को याद करता है. आज गूगल ने भारतीय कवि अब्दुल कवि देसनवी को याद किया है. देसनवी को कई किताबों के लिए जाना जाता है.

Advertisement
गूगल डूडल गूगल डूडल

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:23 AM IST

गूगल हर रोज अपने डूडल के जरिए किसी महान शख्स को याद करता है. आज गूगल ने भारतीय कवि अब्दुल कवि देसनवी को याद किया है. देसनवी को कई किताबों के लिए जाना जाता है. उन्हें कई किताबों का श्रेय जाता है, जिसमें उन्हें मौलाना अबुल कलाम, मिर्जा गालिब और अल्लामा मोहम्मद इकबाल पर किए गए काम के लिए जाना जाता है.

Advertisement

आज से 87 साल पहले देसनवी का जन्म बिहार के देसना गांव में ऊर्दू के प्रोफेसर मोहम्मद सईद रजा के यहां हुआ था. देसनवी ने सेंट जेवियर्स से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद वो 1961 में प्रोफेसर के रूप में सैफिया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से जुड़े.

उन्हें अपने सराहनीय कार्य के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया. उन्होंने कई किताबों के लिए रिसर्च का काम किया और कई कॉलेजों में अपनी सेवाएं दी और ऑल इंडिया रेडियो में प्रोग्राम एडवाइजरी कमेटी के सदस्य भी रहे.

80 की उम्र में 7 जुलाई 2011 को देसनवी का निधन हो गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement