Gmail का आज है जन्मदिन, जानिये दिलचस्प बातें...

आज Gmail का जन्म दिन है. आज ही के दिन gmail को शुुरू किया गया था. इसके बारे में कई हैरान कर देने वाली बातें हैं, आप भी जानिये...

Advertisement
जीमेल जीमेल

अगर आप कंप्यूटर चलाना जानते हैं और इंटरनेट पर की समझ रखते हैं तो आपका Gmail एकाउंट भी जरूर होगा.

जिस जीमेल पर देश और दुनिया के लोगों का एकाउंट मौजूद है, उसका आज जन्मदिन है. जी हां, आज ही के दिन यानी साल 2004 में 1 अप्रैल को गूगल ने अपनी ईमेल सेवाएं शुरू कीं और उसके बाद संचार की दुनिया ही बदल गई.

Advertisement


आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जीमेल को बीटा रिलीज के लिए इनविटेशन के रूप में शुरू किया गया था. मई 2014 में गूगल प्ले स्टोर पर पहला ऐप बना, जो एंड्रॉयड डिवाइस पर 1 अरब डाउनलोड तक पहुंच चुका है.

साल 2007 में 7 फरवरी से यह आम लोगों के लिए उपलब्ध थी.

इसमें वेब डेवलपमेंट तकनीक एजेक्स का इस्तेमाल किया गया, जो क्रांतिकारी कदम था.

1 जीबी स्टोरेज स्पेस, एडवांस सर्च फीचर और बातचीत का आसान जरिया, जीमेल ने वेब आधारित संचार बदल दिया.

इसे गूगल के '20% टाइम' कॉनसेप्ट के रूप में देखा जाता है, जिसमें कर्मचारियों को निजी परियोजनाओं पर काम करने को कहा जाता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement