DU के शिक्षक दो जून तक नहीं चेक करेंगे एग्‍जाम की कॉपी

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के नये नियमों के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक दो जून तक ग्रेजुएट परीक्षाओं की कॉपी की जांच नहीं करेंगे.

Advertisement
DU admissions 2016 DU admissions 2016

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के नये नियमों के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक दो जून तक ग्रेजुएट परीक्षाओं की कॉपी की जांच नहीं करेंगे.

शुरू में शिक्षकों ने 24 मई से चार दिनों के लिए बहिष्कार का आह्वान किया था लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संगठन (डूटा) की आम सभा की बैठक में इसे बढ़ाकर दो जून तक करने का निर्णय किया गया.

Advertisement

शिक्षक यूजीसी के नियमों में बदलाव का विरोध कर रहे हैं और उनका तर्क है कि इससे 50 फीसदी नौकरियों में कमी आएगी और उच्च शिक्षा में छात्र-शिक्षक अनुपात बढ़ जाएगा.

नई गजट अधिसूचना में सहायक प्राध्यापकों की शिक्षण अवधि को हर सप्ताह 24 घंटे तक बढ़ा दिया गया है. इसी तरह एसोसिएट प्रोफेसर के शिक्षण की अवधि 14 घंटे से बढ़ाकर 22 घंटे कर दी गई है. डूटा ने बयान जारी कर कहा, कार्य अविध में बढ़ोतरी से छात्र-शिक्षक अनुपात में काफी गिरावट आएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement