देश की राजधानी दिल्ली के लुटियंस दिल्ली को तो आप जानते ही होंगे. दिल्ली के इस क्षेत्र में देश के प्रमुख और VIP रहते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस क्षेत्र को किसने डिजाइन किया था...
लुटियंस दिल्ली को एडविन लुटियंस ने डिजाइन
किया था. दरअसल, एडविन ब्रिटिश आर्किटेक्ट थे और
उन्होंने ही नई दिल्ली को अपनी कला से सजाया.
एडविन लुटियंस का जन्म साल 1869 में 29 मार्च को हुआ था.
एडविन लुटियंस ने नई दिल्ली की योजना तैयार
की थी और राष्ट्रपति भवन का डिजाइन भी एडविन ने
ही तैयार किया था. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एडविन अपने काम में लोकल और ट्रेडिशनल टच रखते थे. इसलिए जब राष्ट्रपति भवन के निर्माण की बात आई तो उन्होंने बौद्ध गुंबद से प्रेरणा ली.
एडविन लुटियंस ने हर्बर्ट बेकर के साथ मिलकर ऐतिहासिक इमारत इंडिया गेट का डिजाइन तैयार किया था.
दुनियाभर में ऐतिहासिक इमारतों को बनाने के अलावा उन्होंने गार्डन बेंच भी डिजाइन किया, जिसे आज भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है.
एडविन लुटियंस शीशे के ऊपर साबुन से चित्र बनाकर प्रैक्टिस करते थे.
साल 1912 में उन्होंने दिल्ली शहर के सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव इलाके का खाका तैयार किया, जिसके बाद इसका नाम लुटियंस दिल्ली रख दिया गया.
लुटियंस को साल 1930 में 1 जनवरी को ऑर्डर
ऑफ द इंडियन अम्पायर का नाइट कमांडर बनाया गया
था.
नई दिल्ली के ज्यादातर हिस्से को एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया और इस क्षेत्र की कई खास बातें हैं, मसलन यहां का अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम ऑफ ट्वॉयलेट अपनेआप में एक अनोखा म्यूजियम है, जहां 2500 बीसी से अब तक के ट्वॉयलेट के बारे में यहां विस्तार से बताया गया है और उनकी तस्वीरें दिखाई गई हैं.