दिल्ली में मिला फर्जी शिक्षा बोर्ड, देता था स्कूल, यूनिवर्सिटी की डिग्री

दिल्ली के शाहदरा डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक फर्जी बोर्ड का पर्दाफाश किया है. ये बोर्ड वेबसाइट और अखबारो में इश्तेहार देकर 2011 से चल रहा था. यह बोर्ड अलग-अलग 17 स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी की डिग्री, मार्कशीट देने का वादा करता था और फर्जी मार्कशीट और डिग्री देता था.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक / चिराग गोठी / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

दिल्ली के शाहदरा डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक फर्जी बोर्ड का पर्दाफाश किया है. ये बोर्ड वेबसाइट और अखबारो में इश्तेहार देकर 2011 से चल रहा था. यह बोर्ड अलग-अलग 17 स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी की डिग्री, मार्कशीट देने का वादा करता था और फर्जी मार्कशीट और डिग्री देता था. जानकारी के मुताबिक यूपी, गुजराती, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल के आलावा कई जगह के स्कुलों और यूनिवर्सिटी के सर्टिफिकेट बांटता था.

Advertisement

पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग यूनिवर्सिटी बोर्ड की 15 हजार खाली और बनाई हुई फर्जी मार्कशीट, रबर स्टैम्प, प्रिंटर, कम्प्यूटर बरामद हुए हैं. साथ ही बोर्ड छोटे स्कूलों को एफिलेटेड करता था, पर्सनल आने वाले स्टूडेंट्स को भी मार्कशीट देता था. आरोप है कि जिन स्कूलों को एफिलेटेड किया गया था, उन्हें इस बारे में पता नहीं था कि ये फर्जी बोर्ड चल रहा है.

इस बोर्ड का एक दफ्तर दिल्ली के विकासपुरी और एक लखनऊ में है. बोर्ड के चेयरमैन शिव प्रसाद पांडे के अलावा 6 लोग गिरफ्तार किए गए है. काफी समय पहले शाहदरा पुलिस को एक शिकायत मिली थी और कई दिनों की लंबी जांच के बाद ये फर्जी बोर्ड का खुलासा हुआ है. जांच की जा रही है कि अब तक 2011 से कितनी फर्जी मार्कशीट और डिग्री बोर्ड के जरिए लोगो को ठग चुके है. बोर्ड के लोगों ने साल 2008 के बाद 2011 में फिर फर्जी काम करना शुरू कर दिए.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »