दिल्ली के पवन ने पेश की मिसाल, AIIMS entrance exam में किया टॉप

किसी भी चीज़ को पाने के लिए मेहनत जरूरी होती है. जानें कैसे दिल्ली के इस लड़के ने AIIMS entrance exam में किया टॉप...

Advertisement
Dr. Pawan Goel  (Photo-The Hindu) Dr. Pawan Goel (Photo-The Hindu)

वंदना भारती

  • ,
  • 20 मई 2017,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

अगर सच्ची लगन से कुछ हासिल करना चाहते हैं तो क्या कुछ नहीं कर सकते. ऐसी ही एक कहानी है दिल्ली के रहने वाले पवन गोयल की. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह  All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) के पीजी एंट्रेंस एग्जाम क्लियर ही नहीं बल्कि उसमें टॉप करेंगे.

पवन ने हमेशा एक डॉक्टर बनने का ख्वाब देखा. उन्होंने पहली बार AIIMS टेस्ट के लिए नवंबर में तैयारी शुरू की थी लेकिन वह अपनी तैयारी से खुश नहीं थे. जिस वजह से अपना सपना पूरा करने के लिए उन्होंने AIIMS एंट्रेस के लिए जोर-शोर से मेहनत करना शुरू कर दिया. उनकी इसी लगन की वजह से आज वह यहां तक पहुंचे हैं.

Advertisement


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पवन ने दिल्ली के शालीमार बाग के Jaspal Kaur Public School से पढ़ाई की है. उसके बाद उन्होंने Maulana Azad Medical College से ग्रेजुएशन की डिग्राी ली. 


पवन ने बताया कि यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था. इसके लिए दिन-रात एक कर दिए थे. जब जाकर ये सफलता हाथ लगी. वहीं पवन ने बताया कि हम चाहे कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन बिना परिवार के सपोर्ट के आप कुछ भी नहीं कर सकते.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement