स्‍टार्टअप इंडिया: ग्रेजुएशन, PG में शुरू होंगे स्‍टार्टअप कोर्स

केंद्र सरकार जल्‍द ही स्‍टार्टअप‍ इंडिया के तहत ग्रेजुएशन और पोस्‍ट ग्रेजुएशन स्‍तर पर उद्यम आधारित कोर्स आरंभ करने की घोषणा कर सकती  है. 

Advertisement
छात्रों को स्‍टार्टअप कोर्स का इंतजार छात्रों को स्‍टार्टअप कोर्स का इंतजार

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 14 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

ऑल इंडिया कांउसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE एक ऐसी योजना तैयार कर चुका है जो भारत के लिए नई है. इसके तहत देश भर में छात्रों को स्‍टार्टअप इंडिया के लिए प्रोत्‍साहित करने को स्‍टार्टअप कोर्स आरंभ किए जाएंगे. इस योजना की शुरुआत अगले सप्‍ताह राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी कर सकते हैं.

एक अधिकारी ने बताया, 'AICTE जल्‍द ही एक योजना लाने वाला है, जिसमें छात्रों को स्‍टार्टअप शुरू करने को प्रोत्‍साहित किया जाएगा. इसके तहत छात्रों को अपना बिजनेस शुरू करने के तरीके बताए जाएंगे और उन्‍हें पूरा सहयोग भी दिया जाएगा. अभी मौजूद सिलेबस में भी आवश्‍यक बदलाव किए जा सकते हैं.'

Advertisement


छात्रों को यह छूट भी दी जाएगी कि वे अपना काम पढ़ाई के बीच आरंभ करें और फिर एक साल बाद उस कोर्स को पूरा करने लौटें. इसके तहत अगले 10 साल के अंदर एक लाख टेक आधारित स्‍टार्ट अप शुरू करवाने की योजना है.


ये सिखाया जाएगा इन कोर्सों में
- छात्रों को उद्यम मार्केटिंग और छोटे बिजनेस के मैनेजमेंट व अन्‍य स्किल्‍स सिखाए जाएंगे.
- सरकार पुख्‍ता करेगी कि जो छात्र स्‍टार्टअप आरंभ करें वे अपनी पढ़ाई भी पूरी करें. इसके लिए उन्‍हें एक साल का ब्रेक लेने की छूट दी जाएगी.


- अगले 10 साल के भीतर देश में एक लाख टेक आधारित स्‍टार्ट अप आरंभ करने की योजना है.
- हर प्रोफेशनल कोर्स जैसे बीटेक, बीबीए, बी फार्मा आदि में डिग्री के साथ स्‍टार्टअप आरंभ करने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने की योजना भी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement