CBSE की अहम घोषणा, NEET 2017 की परीक्षा को माना जाएगा पहला अटेंप्‍ट

सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि NEET 2017 में जो परीक्षा ली जाएगी उसे ही पहला अटेंप्‍ट माना जाएगा.

Advertisement
NEET 2017 NEET 2017

रोशनी ठोकने

  • नई दिल्‍ली,
  • 04 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने साफ कर दिया है कि NEET 2017 में जो एग्‍जाम होगा, उसे ही छात्रों का पहला अटेंप्‍ट माना जाएगा.


केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. गौरतलब हे कि 31 जनवरी को सीबीएसई ने जो नोटिफिकेशन जारी किया था उसमें कहा था कि 2013 में जिसने ये एग्‍जाम दिया होगा, उसे पहला एंटेप्‍ट कंसीडर किया जाएगा. यह खबर आते ही वे वे छात्र निराश हो गए थे जो परीक्षा दे चुके हैं.

Advertisement

दरअसल ये सारा मामला इस नए नियम से जुड़ा है कि अब NEET की परीक्षा को छात्र केवल तीन बार ही दे सकेंगे. इसके बाद से पूरे देश में छात्रों ने प्रदर्शन किया था. सीबीएसई ने अब उनकी इस मांग को स्‍वीकार कर लिया है कि पहला अटेंप्‍ट 2017 को ही माना जाए. हालांकि उसने तीन बार परीक्षा दे सकने के नियम को उसी तरह लागू रखा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement