CBSE Exam 2018: बंद के चलते पंजाब में 10वीं-12वीं की परीक्षा स्थगित

पंजाब में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थतिग कर दी गई है. सीबीएसई ने 2 अप्रैल को दलित संगठनों की ओर से किए गए भारत बंद के आह्वान को लेकर यह फैसला लिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST

पंजाब में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थतिग कर दी गई है. सीबीएसई ने 2 अप्रैल को दलित संगठनों की ओर से किए गए भारत बंद के आह्वान को लेकर यह फैसला लिया है. सरकार ने परीक्षाएं टालने को लेकर सीबीएसई को एक लेटर जारी किया था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया. बताया जा रहा है कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का घोषणा होगी.

Advertisement

बोर्ड ने देर रात पंजाब में परीक्षा को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि पंजाब सरकार के स्कूली शिक्षा महानिदेशक की ओर से भारत बंद के दौरान कानून और व्यवस्था की समस्याओं और अन्य गड़बड़ियों की आशंका जताते हुए परीक्षाएं स्थगित करने के लिए अनुरोध पत्र मिला था. साथ ही राज्य सरकार ने स्कूलों को भी बंद रखने का निर्णय लिया है, जिसके बाद सीबीएसई ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया.

हालांकि संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ और बाकी देश में परीक्षा निर्धारित समय पर होगी. गौरतलब है कि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति( अत्याचार निवारण) अधिनियम को कथित तौर पर 'कमजोर' करने के प्रयासों के खिलाफ दलित संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है. भारत बंद की वजह से सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे और इंटरनेट सेवा भी बंद रहेगी. इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपॉर्ट सर्विस को भी सस्पेंड कर दिया है.

Advertisement

रद्द भी हुई हैं कई परीक्षाएं

सीबीएसई की ओर से 12वीं बोर्ड के इकोनॉमिक्स और 10वीं बोर्ड के गणित का पेपर, लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था. साथ ही परीक्षा दोबारा करवाने का फैसला किया, जिसमें इकोनॉमिक्स के पेपर के रि-एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी गई है. वहीं गणित के पेपर की तारीख आना बाकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »