AIIMS MBBS entrance exam 2017: पेपर लीक होने का आरोप

एम्‍स के एमबीबीएस एग्‍जाम के पेपर लीक होने का आरोप लगा है. जानिए किसने लगाया है ये आरोप...

Advertisement
एम्‍स में पेपर लीक एम्‍स में पेपर लीक

मध्‍य प्रदेश में व्‍यापम स्‍कैम को जगजाहिर करने वाले आनंद राय ने आरोप लगाया है कि AIIMS MBBS entrance exam 2017 का पेपर लीक हुआ था.

आनंद के इस आरोप के बाद ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS हरकत में आ गया है. प्रशासन ने कहा है कि वे इसकी जांच करेंगे.


खबरों के मुताबिक, आनंद रय ने इस बाबात दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रान्‍च से भी शिकायत की है. गौरतलब है कि आनंद ने इस एंट्रेंस एग्‍जाम के क्‍वेश्‍चन पेपर की कई तस्‍वीरें ट्वीट भी की हैं, जिसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है.

Advertisement

आनंद का आरोप है कि उन्‍हें इस प्रश्‍नपत्र के कई स्‍नैपशॉट्स मिले. साथ ही ये भी कहा है कि ये पेपर लखनऊ के एमसी सक्‍सेना कॉलेज से लीक हुआ है, जहां ये टेस्‍ट ऑनलाइन रखा गया था.

उन्‍होंने अपने ट्वीट में प्राइम मिनिस्‍टर ऑफिस को भी टैग किया है और इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की है. गौरतलब है कि ये टेस्‍ट दो शिफ्ट में लिया गया था.

आनंद ने कहा है, 'मैंने प्रधानमंत्री और AIIMS के निदेशक से कहा है कि वह इस मैटर को दखें.'यही नहीं, आंनद का आरोप है कि एम्‍स एमबीबीएस की सीटें बेची भी जाती हैं.

अपने फेसबुक पेज पर उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्‍याय की गुहार लगाई है और कहा है कि मेहनती छात्रों के साथ न्‍याय होना चाहिए. बता दें कि AIIMS MBBS entrance exam 28 मई को आयोजित किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement