UPTET Result 2021: updeled.gov.in पर यूपीटीईटी रिजल्‍ट जल्‍द, यहां है डायरेक्‍ट लिंक

UPTET Result 2021, Sarkari Result 2022: परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की गई थी जिसके बाद प्रोविजनल आंसर की रिलीज़ की गई. बोर्ड अब एग्‍जाम के रिजल्‍ट और फाइनल आंसर की जारी करने के लिए तैयार है. रिजल्‍ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर की जाएगी.

Advertisement
UPTET Result 2021 Direct Link to Download: UPTET Result 2021 Direct Link to Download:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 30 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST
  • आज जारी हो सकते हैं रिजल्‍ट
  • फाइनल आंसर की भी होगी जारी

updeled.gov.in UPTET Result 2021, Sarkari Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) में शामिल हुए उम्‍मीदवारों को अपने रिजल्‍ट का बेसब्री से इंतजार है. परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की गई थी जिसके बाद प्रोविजनल आंसर की रिलीज़ की गई. बोर्ड अब एग्‍जाम के रिजल्‍ट और फाइनल आंसर की जारी करने के लिए तैयार है. रिजल्‍ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर की जाएगी जिसे उम्‍मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से चेक कर पाएंगे.

Advertisement

UPTET Result 2021: कैसे करें डाउनलोड
स्‍टेप 1: उम्‍मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा.
स्‍टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा.
स्‍टेप 3: रिजल्‍ट पेज पर अपने रोल नंबर के साथ लॉगिन करना होगा.
स्‍टेप 4: मार्कशीट स्‍क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर लें.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट की एक कॉपी अपने पास जरूर सेव कर लें.

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के चलते मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 15 फरवरी को हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में UPTET के रिजल्‍ट टालने की सिफारिश की गई थी. रिजल्‍ट चुनावों के चलते टाल दिए गए थे मगर अब बोर्ड एग्‍जाम रिजल्‍ट रिलीज़ करने के लिए तैयार है. परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे. 

Advertisement

UPTET 2021 की प्रोविजनल आंसर की 27 जनवरी, 2022 को जारी की गई थी. उम्मीदवारों को 01 फरवरी, 2022 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था. सभी दर्ज आपत्तियों पर विचार के बाद अब फाइनल आंसर की तैयार की गई है. रिजल्‍ट फाइनल आंसर की पर आधारित होगा.

कुल 10,73,302 उम्मीदवार UPTET 2021 प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में शामिल हुए हैं जबकि उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए कुल 7,48,810 उम्‍मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं. एग्‍जाम ड्यूटी पर 1,62,511 पर्यवेक्षक, 8,530 कक्ष पर्यवेक्षक, 1,423 फ्लाइंग स्क्वायड और 5,814 क्‍लास-3 तथा 14,059 क्‍लास-4 कर्मचारी तैनात किए गए थे. 

रिजल्‍ट पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement